{"_id":"6a8d9c7fed237a96460fa847","slug":"indore-bjp-displays-its-strength-in-indore-motorists-face-a-harrowing-time-as-traffic-jams-occur-across-the-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : भाजपा ने दिखाई ताकत, सड़कों पर वाहन चालकों की हुई आफत, शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : भाजपा ने दिखाई ताकत, सड़कों पर वाहन चालकों की हुई आफत, शहर में लगा जाम
Tue, 25 Aug 2026 07:15 PM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:15 PM IST
भाजपा के दो राष्ट्रीय पदाधिकारियों के स्वागत में निकली रैली ने मंगलवार को शहर के मध्य क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ दी। राजवाड़ा से लेकर एमजी रोड और आसपास के मार्गों पर घंटों जाम लगा रहा। रैली और बैरिकेडिंग के कारण ग्राहकी भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
शहर में लगा जाम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की केंद्रीय कार्यकारिणी में इंदौर संभाग के दो नेताओं को शामिल किए जाने के मौके पर निकली रैली के कारण मध्य क्षेत्र जाम की गिरफ्त में रहा। भाजपाइयों ने तो अपनी ताकत दिखा दी, लेकिन सड़कों पर वाहन चालकों की आफत भी बढ़ गई। रैली शुरू होने से पहले ही राजवाड़ा और उससे जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया था और जब रैली शुरू हुई तो कई मार्गों पर वाहनों के पहिए टस से मस नहीं हो सके। जाम में फंसे लोग नेताओं को कोसते रहे।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांसद गजेंद्र पटेल को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। दोनों मंगलवार को दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट आए। यहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया और वे एरोड्रम रोड से रैली की शक्ल में जवाहर मार्ग, एमजी रोड, आरएनटी मार्ग होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। मार्ग पर जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच लगाए गए थे।
ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर मार्ग की गलियों में बैरिकेड लगाकर बड़े वाहनों को जाने से रोक दिया था। इस कारण एमजी रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। नंदलालपुरा, पढ़रीनाथ, राजवाड़ा और खजूरी बाजार पर वाहन चालक गुत्थम-गुत्था होने लगे। दो घंटे तक राजवाड़ा और आसपास की गलियों में यातायात बाधित होता रहा और हजारों वाहन चालक फंसे रहे।
विज्ञापन
दरअसल, राखी त्योहार के कारण बाजारों में आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ थी, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण ग्राहकी भी प्रभावित हुई। कई लोगों ने मंगलवार को संभावित जाम की वजह से मार्केट जाना टाल दिया था।