फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-elevated-corridor-inspection-satya-sai-flyover-december-target

इंदौर: दिवाली के बाद बदलने वाले हैं शहर के मुख्य रास्ते, 6 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर पर आया बड़ा अपडेट

Fri, 09 Oct 2026 06:31 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 09 Oct 2026 06:31 AM IST
सार
Register For Event

इंदौर में संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार और कलेक्टर शिवम वर्मा ने 6 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर तथा सत्य साईं चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सत्य साईं ब्रिज को आगामी दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
indore-elevated-corridor-inspection-satya-sai-flyover-december-target
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर काम तेजी से जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा
संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार और कलेक्टर शिवम वर्मा ने नवलखा से एलआईजी चौराहा तक बनने वाले छह किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सत्य साईं चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओव्हर ब्रिज के कार्य की भी समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी। दोनों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार एलआईजी एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरी गति से चल रहा है। इस कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने से हर दिन एक लाख से अधिक वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा। राजीव गांधी प्रतिमा से आने वाले वाहन चालक सीधे एलआईजी कॉरिडोर तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे यात्रा के समय में भारी बचत होगी और शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली के बाद ट्रैफिक डायवर्सन की योजना
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य वर्तमान में शिवाजी वाटिका चौराहे पर शुरू कर दिया गया है। दीपावली पर्व के बाद नवलखा चौराहे पर भी निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। निर्माण के दौरान आम जनता और वाहन चालकों को असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्सन प्लान लागू किया जाएगा। वहीं एमपीआईडीसी द्वारा सत्य साईं चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाई ओव्हर ब्रिज का काम आगामी दिसंबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed