फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Young woman who posed while lying on a zebra crossing apologizes; police say action will be taken

Indore News: जेब्रा क्रासिंग पर लेटकर पोज देने वाली युवती ने माफी मांगी, पुलिस ने कहा-एक्शन लेंगे

Sat, 22 Aug 2026 07:36 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 22 Aug 2026 07:36 PM IST
सार
Register For Event

इंदौर में ट्रैफिक के बीच रील बनाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रकृति गौर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर युवती ने रील बनाने पर माफी मांगी है, लेकिन यह भी कहा कि उनसे नियमों का उल्लघंन नहीं किया।

विज्ञापन
Indore News: Young woman who posed while lying on a zebra crossing apologizes; police say action will be taken
इंदौर में ट्रैफिक के बीच युवती का रील स्टंट - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रकृति गौर का वीडियो वायरल हो रहा है। इंदौर के लेटर्न चौराहा पर प्रकृति ने ट्रैफिक के बीच जेब्रा क्रॉसिंग पर रील शूट की थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवती की पहचान कर ली है। उसे नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इस बीच युवती ने अपना एक और वीडियो शेयर किया और अपने किए पर माफी मांगी है, लेकिन उसने यह भी कहा कि उसने यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। उसके वीडियो को कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। प्रकृति ने कहा कि भविष्य में वह जो भी वीडियो बनाएगी, उसमें ज्यादा सावधानी बरतेगी।
विज्ञापन

Indore News: Young woman who posed while lying on a zebra crossing apologizes; police say action will be taken
युवती ने माफी मांगी। - फोटो : amarujala

सिग्नल रेड होते ही सड़क पर लेट गई थी युवती

युवती ने लेटर्न चौराहा पर कुछ दिनों पहले अपना वीडियो बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला। चौराहे पर जब सिग्नल रेड हुआ तो अचानक युवती सड़क पर लेट गई और अलग-अलग पोज देने लगी। लोगों ने समझा कि ये सब रील के चक्कर में हो रहा है। ब्लैक और ब्राउन कलर के कपड़े पहनकर रील बनाने आई युवती का नाम प्रकृति है। उसके इंस्टाग्राम पर आठ हजार फॉलोअर हैं, लेकिन इस रील शूट के बाद अचानक उसके फॉलोअर की संख्या बढ़ गई।
 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उसका कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ है। जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के सड़क पार करने के लिए बनाई गई है। रील बनाने के लिए उसका उपयोग करना गलत है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने युवती की जानकारी जुटा ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed