फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The college's 160-year-old fort has become dangerous; classes are held inside it.

इंदौर: खतरनाक हो चुकी है काॅलेज का 160 साल पुराना किला, उसमें संचालित होती है कक्षाएं

Wed, 09 Sep 2026 08:20 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 09 Sep 2026 08:20 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरने के हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन इंदौर में भी ऐसी ही अनहोनी का खतरा मंडरा रहा है। यहां तीन हजार से ज्यादा छात्राओं वाले न्यू जीडीसी कॉलेज की 160 साल से अधिक पुरानी इमारत जर्जर हो चुकी है।

विज्ञापन
Indore: The college's 160-year-old fort has become dangerous; classes are held inside it.
खतरनाक हो चुकी है काॅलेज का बिल्डिंग - फोटो : amarujala

विस्तार

दिल्ली में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरने जैसा हादसा इंदौर में भी हो सकता है। यहां हॉस्टल तो ठीक, कॉलेज की ही इमारत जर्जर हालत में है और इसी भवन में छात्राओं की कक्षाएं भी संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन



इंदौर के न्यू जीडीसी कॉलेज में तीन हजार से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। कॉलेज प्रबंधन छात्राओं से लाखों रुपए फीस वसूलता है और कई सेल्फ-कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन जिस भवन में छात्राएं रोज पढ़ने पहुंचती हैं, उसके रखरखाव के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन


 

भवन की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार विभागों ने मरम्मत के नाम पर कितना काम किया है। भवन के कई हिस्सों में दरारें पड़ चुकी हैं। दीवारों पर पेड़ उग आए हैं, जबकि कई जगहों से प्लास्टर उखड़ चुका है। छात्राएं जिस कॉरिडोर से रोज आती-जाती हैं, वहां भी प्लास्टर उखड़ा हुआ है। ऐसे में किसी हिस्से का प्लास्टर अचानक गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

160 साल पुरानी इमारत में चल रही कक्षाएं

कहने को कॉलेज का नाम न्यू जीडीसी है, लेकिन इसकी मुख्य इमारत 160 साल से भी ज्यादा पुरानी है। इस ऐतिहासिक भवन को ‘लाल किला’ भी कहा जाता है। इसका निर्माण होलकर राजपरिवार ने कराया था। वर्ष 1963 में यहां कॉलेज संचालित होना शुरू हुआ। करीब दो साल पहले परिसर में नए ब्लॉक भी बनाए गए, लेकिन इसके बावजूद कई कक्षाएं आज भी पुरानी इमारत में ही संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed