फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The Railway General Manager asked passengers, "Is the railway station being cleaned properly?"

इंदौर: रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?

Thu, 22 Oct 2026 11:41 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 22 Oct 2026 11:41 AM IST
सार
Register For Event

इंदौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने यात्रियों से संवाद कर स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं का फीडबैक लिया। यात्रियों ने स्टेशन की स्वच्छता की सराहना की, साथ ही सफाई को और बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए।

विज्ञापन
Indore: The Railway General Manager asked passengers, "Is the railway station being cleaned properly?"
स्टेशन की सफाई व्यवस्था देखते रेल मंडल प्रबंधक - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने प्लेटफॉर्म क्रमांक एक, प्रतीक्षालय सहित स्टेशन के अन्य हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने यात्रियों से संवाद कर रेलवे द्वारा किए जा रहे स्वच्छता कार्यों, स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन

 

जनसंवाद के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से पूछा कि वे स्टेशन की सफाई व्यवस्था से कितने संतुष्ट हैं। यात्रियों ने कहा कि इंदौर स्वच्छता के मामले में देश में पहले स्थान पर रहता है और रेलवे स्टेशन भी साफ रहता है। हालांकि, यात्रियों ने सुझाव दिया कि स्टेशन पर जिन स्थानों पर यात्री बैठते हैं, वहां और अधिक सफाई रखी जानी चाहिए। यात्रियों ने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभव साझा किए और सुझाव भी दिए।

विज्ञापन

 

अश्विनी कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन की सफाई बनाए रखने में यात्रियों की सहभागिता भी जरूरी है। रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और यात्रा के अनुभव को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।उन्होंने कहा कि सेवाओं में और सुधार करने के लिए यात्रियों का फीडबैक महत्वपूर्ण है। इससे यात्रियों की जरूरतों को समझने और सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed