फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Traffic police seized silencers pressure horns and number plates from 42 bikes

MP News: खंडवा में बुलेट के साइलेंसर पर चला बुलडोजर, 42 साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न किए गए नष्ट

Thu, 20 Aug 2026 02:14 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 02:14 PM IST
सार
Register For Event

Madhya Pradesh News: खंडवा में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 साइलेंसर और कई सारे प्रेशर हॉर्न एवं गलत तरीके से बनाई गई नंबर प्लेट पर बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Traffic police seized silencers pressure horns and number plates from 42 bikes
42 साइलेंसर और कई सारे प्रेशर हॉर्न जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और गलत तरीके से लगाई गई नंबर प्लेट के खिलाफ कार्रवाई की। पुराने बस स्टैंड पर जब्त 42 साइलेंसर समेत अन्य सामान पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया। पुलिस ने 42 बाइक चालकों से 42 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


खंडवा में साइलेंसर पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और गलत तरीके से बनाई गई नंबर प्लेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहर के पुराने बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आम लोगों की मौजूदगी में बाइकों से जब्त किए गए 42 साइलेंसर, कई प्रेशर हॉर्न और गलत तरीके से लगाई गई नंबर प्लेट को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। कार्रवाई का उद्देश्य साफ था कि इस तरह की बाइक एसेसरीज का इस्तेमाल करने वालों को सख्त संदेश दिया जाए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 42 बाइक चालकों से प्रति बाइक 1000 रुपये के हिसाब से कुल 42 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


एक महीने से चल रहा था अभियान
ट्रैफिक थाना प्रभारी देवेंद्र परिहार ने बताया कि बीते एक महीने से ट्रैफिक पुलिस शहर के अलग-अलग चौराहों पर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान 42 साइलेंसर के साथ कई प्रेशर हॉर्न और गलत तरीके से लगाई गई नंबर प्लेट जब्त की गई थीं। इन सभी सामान को गुरुवार को बुलडोजर की मदद से नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दिया मॉडिफाइड बाइक वालों को संदेश
थाना प्रभारी ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे सामान का इस्तेमाल करने वाले लोगों में कानून का डर पैदा करना है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बाइक में इस तरह की एसेसरीज लगाकर चलता है तो पुलिस उसे हटाने के साथ जुर्माना भी लगाएगी।


आम लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को सराहा
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को शहरहित में बताया। नागरिकों का कहना था कि तेज आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से आम लोगों को परेशानी होती है। खासकर संकरी गलियों में तेज आवाज से बीमार लोगों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed