फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP: Police encounter with absconding accused in Gorkar brothers' double murder case

एमपी: गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

Sun, 27 Sep 2026 08:39 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 08:39 AM IST
सार
Register For Event

उज्जैन के गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस और साइबर टीम ने करोहन क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के हमले के बाद आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में दोनों घायल हुए।

 

विज्ञापन
MP: Police encounter with absconding accused in Gorkar brothers' double murder case
उज्जैन में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीलगंगा थाना पुलिस और साइबर टीम को गोरकर बंधुओं के चर्चित दोहरे हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने करोहन क्षेत्र में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) गुरु प्रसाद पाराशर और नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में नीलगंगा पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। देर रात पुलिस को आरोपियों के करोहन क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की।

विज्ञापन


पढे़ं: सात जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, डैमों के गेट खुले, अब तक 35.6 इंच पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
सोनू पासी (32 वर्ष)
 जबरन कॉलोनी निवासी सोनू पिता विजयबहादुर पासी के खिलाफ नीलगंगा और महाकाल थाने में पहले से 14 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, जुआ, अवैध शराब, बलवा और हत्या से संबंधित नया बीएनएस मामला शामिल है।

विजय उर्फ छोटू (21 वर्ष)  जबरन कॉलोनी निवासी विजय पिता सीताराम सूर्यवंशी के खिलाफ पहले से पॉक्सो एक्ट, सड़क दुर्घटना और धमकी देने से जुड़े दो मामले दर्ज थे। दोहरे हत्याकांड के मामले को मिलाकर अब उसके खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed