फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमत्कारों से भरे हैं ये शनि के पावन धाम, दर्शन मात्र से ही दूर हो जाते हैं सारे दोष

Sat, 13 Jul 2019 08:25 AM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Sat, 13 Jul 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
famous  shani temple in india know importance
शनि के दिव्य धाम

कर्म के देवता शनि को समर्पित है शनिवार का दिन। इस दिन शनिदेव की विधि—विधान से पूजा करने पर शनि से संबंधित दोष दूर हो जाते हैं और उनकी कृपा बरसती है। हालांकि जीवन में शनि दोष से संबंधित आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए श्री हनुमान जी और पीपल की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि शनिदेव यदि प्रसन्न हो जाएं तो रंक को राजा बना देते हैं और वहीं अगर नाराज हो जाएं तो राजा को भिखारी बनाने में देर नहीं लगाते हैं। भारत में कई ऐसे शनि के मंदिर हैं, जहां दर्शन करने मात्र से ही शनि दोष दूर होता है और शनि कृपा प्राप्त होती है। 



कैसे दूर होंगे शनि दोष और बनेंगे सब बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्य  से मात्र 251 रुपये में।

famous  shani temple in india know importance
शनि के दिव्य धाम

शनि शिंगणापुर, महाराष्ट्र
यह शनि भक्तों की आस्था का प्रमुख धाम है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है शनि का शिंगणापुर धाम। यहां शनि महाराज की कोई मूर्ति नहीं बल्कि एक बड़ा सा काला पत्थर है, जिसे शनि का विग्रह रूप माना जाता है। यहां शनिदेव की पाषाण प्रतिमा एक चबूतरे पर स्थापित है। शनि की माया से यह गांव एक चमत्कारी गांव में परिवर्तित हो चुका है, यहां आज भी शनि की माया देखी जा सकती है। जिसके कारण आज भी गांव के घर बिना दरवाजे के है। इस गांव को लेकर मान्यता है कि यहां चोरी नहीं हो सकती है, ये प्रतिमा लगभग पांच फीट नौ इंच ऊंची व एक फीट छह इंच चौड़ी है।

कैसे दूर होंगे शनि दोष और बनेंगे सब बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्य  से मात्र 251 रुपये में।

famous  shani temple in india know importance
शनि के दिव्य धाम

शनि मंदिर, उज्जैन
तीर्थ नगरी उज्जैन को मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी भी कह सकते हैं। मंदिरों की इस नगरी में क्षिप्रा नदी (जिसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है) के तट पर नवग्रह शनि मंदिर है, जो कि यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस मंदिर को लेकर खास बात यह है कि यहां शनि देव अन्य ग्रहों के साथ विराजमान है। जिस कारण इस मंदिर को नवग्रह मंदिर भी कहा जाता है। मान्यता है कि मात्र इस मंदिर के दर्शन से ही शनि की कुदृष्टि और ग्रहों के प्रकोप शांत हो जाते है। यहां दूर-दूर से भक्त शनि और अन्य ग्रहों के दर्शन के लिए आते हैं। यह देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां शिव के रूप में शनि विराजित हैं। लोग अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए शनि के ऊपर तेल चढ़ाते हैं। 

कैसे दूर होंगे शनि दोष और बनेंगे सब बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्य  से मात्र 251 रुपये में।

विज्ञापन
विज्ञापन
famous  shani temple in india know importance
शनि के दिव्य धाम - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

शनि मंदिर, इंदौर 
इंदौर मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। यहां पर न्याय के देवता भगवान शनि का एक खास मंदिर है। इस मंदिर को शनि देव के अन्य मंदिरों से अलग माना जाता है क्योंकि इस मंदिर में भगवान शनि का 16 श्रृंगार होता है। भगवान शनिदेव का यह मंदिर है, अपनी प्राचीनता और चमत्कारी किस्सों के लिए भक्तों के बीच प्रसिद्ध है। भारत में शनिदेव के लगभग जितने भी मंदिर है, वहां भगवान शनि काले पत्थर के रूप भक्तों को दर्शन देते हैं। लेकिन इस मंदिर में शनिदेव का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। उन्हें रोज शाही कपड़े पहनाए जाते हैं। इस मंदिर में शनि देव बहुत ही सुंदर रूप में भक्तों को दर्शन देते है।

कैसे दूर होंगे शनि दोष और बनेंगे सब बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्य  से मात्र 251 रुपये में।

विज्ञापन
famous  shani temple in india know importance
शनि के दिव्य धाम - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
शनिश्चरा मंदिर, मुरैना
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिदेव का प्राचीन मंदिर है। यहां शनि का एक पिंड मौजूद है, जिसको लेकर यह मान्यता है कि भगवान हनुमान ने इसे लंका से फेंका था, जो यहां आकर गिरा। तभी से भगवान शनि यहां पर विराजमान हैं। यहां शनिदेव को तेल अर्पित करने के बाद गले मिलने की प्रथा भी है। यहां जो भी भक्त आता है, वह बड़े प्यार से शनि देव से गले मिलकर अपनी तकलीफें उनसे बांटता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि उस व्यक्ति की सारी तकलीफें दूर कर देते हैं। 

कैसे दूर होंगे शनि दोष और बनेंगे सब बिगड़े काम, जानिये हमारे ज्योतिषाचार्य  से मात्र 251 रुपये में।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed