प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली से जुड़े ग्रह शुभता और अशुभता की दृष्टि से उसे प्रभावित करते हैं। बुध का सीधा सम्बन्ध बुद्धि से है। मसलन, किसी भी काम को करने वाला कोई व्यक्ति किस बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से अंजाम देता है, उसकी यह क्षमता बुध ग्रह से देखी जा सकती है। इसके अलावा बुध ग्रह व्यापार, बैंकिंग, लेखनी, मोबाइल नेटवर्किंग आदि से संबंधित है। ऐसे में यदि आप बुध ग्रह के दोष से पीड़ित हैं और आपका काम अच्छा नहीं चल रहा है और तमाम तरह की बाधाओं का आपको सामना करना पड़ रहा है तो बुध देवता की कृपा पाने के लिए आज आप इन सिद्ध उपायों को कर सकते हैं।
आज इन उपायों से प्रसन्न होंगे बुध देव, देंगे बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद
प्रत्येक व्यक्ति के लिए बुधदेव की कृपा और शुभता अत्यंत जरूरी है। चूंकि बुधवार का दिन बुधदेव से संबंधित है, ऐसे में आज बुध से संबंधित निम्न मंत्रों का जाप करके धन, बुद्धि और व्यापार में वृद्धि का आशीर्वाद पा सकते हैं —
यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है या फिर नीच का हो तो आप बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें —
'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।
बुध मंत्र का जाप 14 बार किया जाता है।
बुध की साधना का मंत्र
प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।
बुधवार का दिन बुध ग्रह से संबंधित है और किन्नर भी बुध से संबंध रखते हैं इसलिए बुधवार के दिन अगर किन्नर दिख जाए तो उसे बुरा भला कहकर भगाएं नहीं बल्कि उन्हें कुछ धन जरूर दान करें। अगर किन्नर खुश होकर आपके दिए धन से एक रूपया भी निकालकर आपको वापस दे दें तो उसे अपने पर्स में संभालकर रखें यह आपकी आर्थिक उन्नति के लिए बहुत ही शुभ होता है।
बुधदेव की शुभता पाने के लिए महिलाएं बुधवार के हरे रंग की चूड़ियां पहनें और इलायची का सेवन करें।
बुधवार को मूंग की दाल दान करने से कष्टों का निवारण होता है। किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को मूंग दान करें और फिर देखें कि कैसे आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं।