अंक ज्योतिष में जन्मतिथि को व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि जन्म की तारीख से प्राप्त मूलांक व्यक्ति की सोच, व्यवहार और रिश्तों को लेकर उसकी पसंद के बारे में कई संकेत दे सकता है। कुल 9 मूलांक माने गए हैं और प्रत्येक का संबंध एक विशेष ग्रह से बताया जाता है। यही वजह है कि कुछ मूलांकों के बीच तालमेल अच्छा रहता है, जबकि कुछ के बीच विचारों का अंतर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किस मूलांक की किन अंकों के साथ अच्छी संगति बनती है और किनसे मतभेद हो सकते हैं।
अंक ज्योतिष: मूलांक के अनुसार जानें किससे बनेगी आपकी सबसे अच्छी जोड़ी, किन अंकों से रहता है मतभेद
अंक ज्योतिष में कुछ मूलांकों के बीच तालमेल अच्छा रहता है, जबकि कुछ के बीच विचारों का अंतर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किस मूलांक की किन अंकों के साथ अच्छी संगति बनती है और किनसे मतभेद हो सकते हैं।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का संबंध सूर्य से माना जाता है। ऐसे लोग आत्मविश्वासी, मेहनती, अनुशासन पसंद करने वाले और अपने फैसलों पर टिके रहने वाले होते हैं।
- मूलांक 1 के लोगों की समान मूलांक के अलावा 5 और 9 वालों के साथ भी अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है।
- वहीं, 8 अंक वाले लोगों के साथ विचारों में टकराव की संभावना अधिक रहती है।
मूलांक 2
2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। ये लोग भावुक, शांत और कल्पनाशील स्वभाव के माने जाते हैं। परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, उनमें धैर्य बनाए रखने की क्षमता होती है।
- मूलांक 2 वालों की 2 के अलावा 3 और 5 मूलांक वाले लोगों के साथ अच्छी समझ बन सकती है।
- वहीं 4, 8 और 9 मूलांक वालों के साथ तालमेल अपेक्षाकृत कम माना जाता है।
मूलांक 3
अगर जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है तो मूलांक 3 होगा। इस अंक से जुड़े लोग समझदार, प्रभावी ढंग से बातचीत करने वाले, धार्मिक विचारों वाले और उदार स्वभाव के माने जाते हैं।
- इनकी समान मूलांक के अलावा 1, 2 और 9 वालों के साथ भी अच्छी बनती है।
- दूसरी ओर, 6 मूलांक के लोगों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है।
मूलांक 4
4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। ऐसे लोग नियमों का पालन करने वाले, ईमानदार और व्यवस्थित जीवन पसंद करने वाले माने जाते हैं।
- इनकी 4 के अलावा 6 और 7 मूलांक वालों के साथ अच्छी संगति रहती है।
- वहीं 2 और 9 मूलांक वाले लोगों के साथ विचारों का तालमेल कम बैठने की संभावना रहती है।