फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Horoscope 2026: करियर के लिए लकी रहेंगे आने वाले चार महीने, इन राशि के लोग करेंगे तरक्की

Thu, 20 Aug 2026 12:46 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 20 Aug 2026 12:46 PM IST
सार
Register For Event

Career Horoscope 2026:  ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, आने वाले 4 महीनों में कुछ राशि वालों के करियर में बड़ा बदलाव आ सकता है। जातकों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बनेंगे और कारोबार से जुड़ी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। 
 

विज्ञापन
career prediction for upcoming month know Career Horoscope 2026 in hindi
Career Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

Career Horoscope 2026: वर्ष 2026 समाप्त होने में अब चार महीने बाकी हैं, जिसके बाद नए साल 2027 की शुरुआत होगी। हालांकि, नववर्ष के आगमन से पहले कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होने वाले हैं, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान गुरु अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, वहीं राहु-केतु भी साल के अंत में महागोचर करते हुए राशियों पर अपना विशेष प्रभाव डालेंगे। इन ग्रहों के बदलाव का असर जातकों के करियर, नौकरी और कारोबार पर भी देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खोल सकता है और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बना सकता है। वहीं, नौकरी और कारोबार से जुड़ी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले चार महीने किन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से खास रह सकते हैं।



Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

career prediction for upcoming month know Career Horoscope 2026 in hindi
Career Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से आने वाला समय प्रभावशाली रह सकता है। नौकरी को लेकर किए गए प्रयास सफल हो सकते है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय काम को लेकर रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने रोजमर्रा के खर्चों का सही हिसाब रखना आपके लिए बड़ा सहारा साबित होगा। इसके अलावा करियर अच्छा होने के साथ-साथ आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए फैसले भी लाभ देंगे। आप टीम वर्क से वित्तीय लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। 
September Lucky Horoscope 2026: इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

career prediction for upcoming month know Career Horoscope 2026 in hindi
Career Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ पुरानी समस्याओं और काम से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। किसी खास साथी के साथ मिलकर काम करने से आपको आगे बढ़ने का मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। मेहनत और सही योजना के साथ काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं अपने काम में लगातार मेहनत करने से सफलता के अवसर बन सकते हैं।
Rahu Ketu Gochar: दिसंबर तक इन 3 राशि के लोगों पर रहेगी राहु-केतु की नजरें, उठाना पड़ सकता है नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
career prediction for upcoming month know Career Horoscope 2026 in hindi
Career Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों को धन लाभ के साथ करियर में भी नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों का साथ आपको प्राप्त होगा। परिवार की ओर से करियर में आगे बढ़ने का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपका लगातार प्रयास और मेहनत ही आपके पक्ष में काम करेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप करियर में नई पहल करेंगे। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कला कौशल में भी निखार आएगा।
Guru In Kark Rashi 2026: अक्तूबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा लाभकारी, नौकरी-परीक्षा में भाग्य देगा साथ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed