फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर में बनेगा कई दुर्लभ राजयोगों का संयोग, इन राशियों के लिए लाभ प्राप्ति के सुनहरे अवसर

Thu, 20 Aug 2026 07:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 07:23 PM IST
सार
Register For Event

सितंबर माह में कई ग्रहों का गोचर होगा जिससे कई तरह का राजयोगों का निर्माण होगा जिसमें मुख्य रूप से मालव्य, भद्र और लक्ष्मी नारायण राजयोग खास तौर पर बनेगा। 

विज्ञापन
september 2026 malavya bhadra lakshmi narayan rajyog these zodiac sign will be lucky
सितंबर माह में ग्रहों को गोचर - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और कई ग्रहों की चाल भी बदलेगी। जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर भी देखने को मिलेगा। सितंबर माह में शुक्र और बुध ग्रह की स्थिति में बदलाव के चलते मालव्य, भद्र और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। इन राजयोगों के चलते कई राशियों के करियर-कारोबार और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 2 सितंबर 2026 को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। इसके बाद 7 सितंबर को बुध ग्रह स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे, जिससे भद्र महापुरुष राजयोग बनेगा। फिर 26 सितंबर को लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इस दिन बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शुक्रदेव विराजमान हैं,जिससे बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं इन राजयोगों के बनने के कारण सबसे ज्यादा किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

september 2026 malavya bhadra lakshmi narayan rajyog these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
सितंबर का महीना तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से आत्मविश्वास और जोश में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि के योग होंगे। आर्थिक रूप से आने वाला समय बहुत ही बेहतर रहेगा। 
september 2026 malavya bhadra lakshmi narayan rajyog these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों पर बुध के अपनी राशि में होने से आपको आर्थिक लाभ के कई तरह के मौके मिलेंगे। करियर में नई तरह की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपको लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। अधूरे हुए काम पूरे होंगे। धन प्राप्ति के लिए कई तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
september 2026 malavya bhadra lakshmi narayan rajyog these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
मकर राशि पर प्रभाव
सितंबर का महीना मकर राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। नौकरी में तरक्की के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि से जुड़े हुए हैं उनको कोई बड़ा सौदा मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में आपको फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन
september 2026 malavya bhadra lakshmi narayan rajyog these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश करने वालों कों अच्छी सफलती मिल सकती है। व्यापार में नए तरह के सौदे आपको मिल सकते हैं। इस माह में आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। परिवार सुख-शांति और खुशियों का माहौल बना रहेगा। 

South Indian Festivals: दक्षिण भारत के 16 अनोखे व्रत-त्योहार, उत्तर भारत में नहीं हैं इतने प्रचलित

2026 Hindu Festival Dates: कब है पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा? देखें तिथि सहित पूरा कैलेंडर
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed