{"_id":"6a88180b49555a6e3c056dc2","slug":"chandra-grahan-lunar-eclipse-date-2026-kab-hai-chandra-grahan-raksha-bandhan-2026-in-india-2026-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए इसका प्रभाव और भारत में दिखेगा या नहीं","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए इसका प्रभाव और भारत में दिखेगा या नहीं
Chandra Grahan 2026: इस वर्ष रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। यह चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
1 of 7
Chandra Grahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Chandra Grahan 2026: श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी होगा। धार्मिक और ज्योतिषीय द्दष्टि से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है। श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। लेकिन इस बार राखी पर चंद्र ग्रहण का साया रहने के कारण लोगों के मन में असमंजस है कि ग्रहण में रक्षाबंधन का त्योहार कैसे मनाएं। आइए जानते हैं साल के आखिरी चंद्रग्रहण की सभी जानकारी।
2 of 7
कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
- फोटो : AI
चंद्र ग्रहण कब लगेगा
पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह करीब 8 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा, जो करीब सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण का चरम काल सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर होगा।
3 of 7
भारत में चंद्रग्रहण दिखेगा या नहीं ?
साल का यह दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण सुबह लगेगा जिस कारण से भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
चंद्र ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा ?
श्रावण पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, पश्चिमी एशिया, अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका आदि जगहों पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : पीटीआई
चंद्र ग्रहण का सूतककाल
भारत में चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा क्षितिज से नीचे होगा ऐसे में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है और सूतक के दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। ग्रहण के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यो को करना वर्जित होता है। सूतक में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।