फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु के नक्षत्र में मंगल का परिवर्तन, इन चार राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन और होगा अचानक लाभ

Fri, 21 Aug 2026 01:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 01:55 PM IST
सार
Register For Event

ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। 2 सितंबर को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिससे कई राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
mangal nakshatra parivartan 2026 on 2nd september these 5 zodiac signs will be lucky
Mangal Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष में मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि, भवन, युद्ध और रक्त आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगलदेव एक निश्चित अंतराल पर राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। पंचांग के अनुसार, मंगल 2 सितंबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर करने वाले हैं। मंगल इस राशि में 24 सितंबर तक रहेंगे। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करने से और गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से शुभ समाचार, भूमि-भवन और संपत्ति का लाभ मिल सकता है। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के जीवन में आने वाले कुछ समय में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इससे कुछ राशि वालों के करियर, धन और बिजनेस में बदलाव आ सकता है। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ हो सकता है। 

mangal nakshatra parivartan 2026 on 2nd september these 5 zodiac signs will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन अचानक धन प्राप्ति के बेशुमार मौके दिला सकता है। आय में अचानक धन लाभ के योग होंगे। व्यापार में शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। आपको अपनों का साथ मिलेगा। कुछ नई तरह की योजनाओं में आपको अच्छा लाभ होता है मिल सकता है। करियर में कोई बड़ी उपलब्धियां हासिल होने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र प्रगति मिल सकती है। 
 
mangal nakshatra parivartan 2026 on 2nd september these 5 zodiac signs will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अच्छा और लाभकारी रहने वाला होगा। मंगल के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से एक साथ कई तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। परिवार में चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। इस दौरान कर्क राशि वालों को भूमि, भवन और वाहन आदि की खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। करियर में कोई ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। 

Career Horoscope 2026: करियर के लिए लकी रहेंगे आने वाले चार महीने, इन राशि के लोग करेंगे तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal nakshatra parivartan 2026 on 2nd september these 5 zodiac signs will be lucky
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर भी देखने को मिल सकता है। आपके सुख और सौभाग्य में वृद्धि के योग हैं। आपके कार्य में इस दौरान आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। नौकरीपेशा जातकों को उनको के कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा और पारिवारिक जीवन में मिठास पैदा होगी। 

September Lucky Horoscope 2026: इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
mangal nakshatra parivartan 2026 on 2nd september these 5 zodiac signs will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि वालों को सुखद और अच्छा समाचार आने वाले दिनों में हो सकता है। इस दौरान नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा होगा। निवेश संबंधी योजना में धनु राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशी के पल मिलेंगे। जिन लोगों का कोई धन उधार दिया है उनका पैसा वापस मिल सकता है। 

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, भाग्य देगा हर कदम पर साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed