फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लकी राशिफल: जन्माष्टमी पर वृषभ सहित इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, भाग्य भी देगा पूरा साथ

Mon, 31 Aug 2026 01:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 31 Aug 2026 01:34 PM IST
सार
Register For Event

Krishna Janmasthami 2026: हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी है। इस तिथि पर कुछ राशियों का भाग्योदय भी हो सकता है। साथ ही जातकों को करियर-कारोबार में सफलता की प्राप्ति भी संभव है।

विज्ञापन
Krishna Janmasthami 2026 date and these zodiac will be lucky
Krishna Janmasthami 2026 - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmasthami 2026: भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा का संयोग रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में ही हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी पर इस नक्षत्र का संयोग पर्व की धार्मिक महत्ता को और बढ़ा देता है। वहीं, इस विशेष संयोग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए भी शुभ माना जा रहा है। इस साल हर्षण योग भी रहेगा और ग्रहों की अनुकूल स्थिति कुछ जातकों के लिए अच्छे परिणाम के योग बनाएगी। ऐसे में इस साल जन्माष्टमी कुछ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित हो सकती है। इन जातकों को सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


साप्ताहिक लकी राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन राशियों को देगा लाभ, पूरी होंगी सभी इच्छाएं

Krishna Janmasthami 2026 date and these zodiac will be lucky
Krishna Janmasthami 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को जन्माष्टमी पर विशेष लाभ होने के योग हैं। आपको अपने अटके कामों में मनचाही सफलता की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है। इस दिन कृष्ण जी को बांसुरी अर्पित करने से आपकी अन्य मनोकामाएं भी पूरी हो सकती हैं।
साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान

Krishna Janmasthami 2026 date and these zodiac will be lucky
Krishna Janmasthami 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। इस दिन माखन-मिश्री का भोग लड्डू गोपाल को लगाने से करियर में और अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्र में आपकी पहचान और मजबूत बनेगी। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी।
मेष सहित इन 3 राशि वालों की सितंबर में चमकेगी किस्मत, नौकरी-निवेश में मिलेगा शानदार रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmasthami 2026 date and these zodiac will be lucky
Krishna Janmasthami 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। आपकी अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। मनचाही यात्रा का अवसर आपको प्राप्त होने के योग है। विवाह के लिए रिश्ता भी इस समय आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
 

रोहिणी नक्षत्र के संयोग में 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी, जानें किस समय होगी पूजा और क्या लगाएं भोग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed