{"_id":"6a7aff5ef262b1be450df03f","slug":"surya-grahan-on-12-august-2026-time-sutak-kaal-know-solar-eclipse-time-in-india-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2026: कितने बजे शुरू होगा ग्रहण ? क्या भारत में देगा दिखाई, जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी 10 बातें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Grahan 2026: कितने बजे शुरू होगा ग्रहण ? क्या भारत में देगा दिखाई, जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी 10 बातें
Surya Grahan 2026: इस बार 12 अगस्त 2026 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। लेकिन क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा ? आइए सूर्य ग्रहण से जुड़ी 10 बड़ी बातों को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Surya Grahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दिन हरियाली अमावस्या भी है, जो बेहद खास है। मान्यता है कि ,ग्रहण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है। वहीं, व्यक्ति को इस समय कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिषियों की मानें, तो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खास होगा, क्योंकि यह कर्क राशि में लगेगा। इस दौरान कई ग्रह एक ही राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में इसका असर व्यक्ति के जीवन से लेकर 12 राशियों पर भी पड़ सकता है। लेकिन क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा ? और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं ? ऐसे में आइए सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाबों को जानते हैं।
2 of 7
Surya Grahan 2026
- फोटो : freepik
कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण ?
इस बार 12 अगस्त 2026 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसका समय रात 9 बजकर 04 मिनट से 13 अगस्त को देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक है। हालांकि, ग्रहण के समय को लेकर अलग-अलग स्थानों पर इसकी दृश्यता अलग हो सकती है।
3 of 7
Surya Grahan 2026
- फोटो : Freepik
क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
ज्योतिषियों के अनुसार, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारतीय लोग इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देख पाएंगे। भारत में ग्रहण दिखाई न देने के कारण इससे जुड़े कई धार्मिक नियम भी यहां प्रभावी नहीं माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Surya Grahan 2026
- फोटो : adobe
क्या होगा सूतक काल का समय ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल नहीं लगेगा। यानी भारत में रहने वाले लोगों के लिए सूतक काल से जुड़े धार्मिक नियम प्रभावी नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Surya Grahan 2026
- फोटो : Freepik
कहां-कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?
ज्योतिषियों के अनुसार, 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले उत्तरी रूस में दिखाई देगा। यह स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके अलावा यूरोप के अधिकांश देशों, कनाडा, अमेरिका के उत्तरी भाग और उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर ग्रहण दिखने और उसका प्रभाव भी अलग-अलग समय पर होगा। जिन क्षेत्रों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां लोग इस खगोलीय घटना को विशेष रूप से देख सकेंगे।
किस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण ?
सूर्य ग्रहण कर्क राशि के साथ-साथ अश्लेषा नक्षत्र में घटित होने वाला है। इसलिए इसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर कर्क राशि से जुड़े जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। काम और यात्रा को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।