जिंदगी में खुश रहने के लिए हमेशा किसी बड़े मौके का इंतजार नहीं करना पड़ता। कभी सुबह की चाय के साथ परिवार की हंसी-मजाक भरी बातें दिन बना देती हैं तो कभी बाजार में किसी अनजान शख्स से हुई छोटी-सी मजेदार बातचीत चेहरे पर मुस्कान ले आती है। हमारे आसपास रोज कई ऐसे लोग मिलते हैं, जिनसे बातचीत के दौरान कुछ न कुछ दिलचस्प हो ही जाता है। कबाड़ीवाला भी उन्हीं में से एक है। घर में रखे पुराने अखबार, खाली बोतलें और बेकार पड़ा सामान बेचने के लिए जब हम उसे बुलाते हैं, तो असली मजा सामान के भाव पर होने वाली बातचीत में आता है। ग्राहक चाहता है कि उसके पुराने सामान के अच्छे पैसे मिल जाएं, जबकि कबाड़ीवाला हर चीज का हिसाब अपने अंदाज में लगाता है। कभी ग्राहक ज्यादा भाव मांगता है तो कभी कबाड़ीवाला ऐसा जवाब देता है कि सुनने वाला अपनी हंसी नहीं रोक पाता। आइए पढ़ते हैं कबाड़ीवाले और ग्राहक के बीच होने वाली ऐसी ही कुछ मजेदार बातचीत।
जोक: ग्राहक ने पुराने सामान का मांगा ज्यादा भाव, कबाड़ीवाले ने दिया ऐसा जवाब कि पेट पकड़ कर हसेंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 30 Oct 2026 04:35 PM IST
Jokes: कबाड़ीवाले और ग्राहक के बीच सामान के भाव को लेकर होने वाली बातचीत कभी-कभी बेहद मजेदार हो जाती है। ग्राहक अपने पुराने सामान को कीमती समझता है, जबकि कबाड़ीवाला उसका भाव लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। इन दोनों की ऐसी ही नोकझोंक पर बने ये जोक्स पढ़कर आपका भी मूड अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन