फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: कई बीमारियों में दिख सकते हैं एक ही जैसे लक्षण, फिर कैसे जानें असली खतरा?

Sun, 23 Aug 2026 08:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 08:02 PM IST
सार
Register For Event

थकान, सिरदर्द, चक्कर, वजन में बदलाव और पेट दर्द जैसे लक्षण कई अलग-अलग बीमारियों में दिखाई दे सकते हैं। इसलिए एक लक्षण देखकर खुद बीमारी तय करना सही नहीं है। आइए जानते हैं कि इससे बीमारियों की पहचान कैसे की जा सकती है?

विज्ञापन
Common Symptoms That Can Have Multiple Causes Fatigue, Headache and Dizziness risk
शरीर में पन रही बीमारियां - फोटो : Adobe stock

क्या आप भी अक्सर थकान-कमजोरी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, दिनभर सुस्ती बनी रहती है। अक्सर लोग इसे नींद की कमी मान लेते हैं। सिरदर्द को अक्सर तनाव का कारण मान लिया जाता है, चक्कर को कमजोरी और पेट में दर्द को गैस समझ लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि किसी एक लक्षण से बीमारी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। 



डॉक्टर बताते हैं, एक ही लक्षण कई अलग-अलग बीमारियों में दिखाई दे सकता है। यही कारण है कि डॉक्टर बीमारियों के निदान के लिए दूसरे लक्षणों, फैमिली हिस्ट्री और जांच रिपोर्ट को साथ देखते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे एक ही लक्षण कई अलग-अलग बीमारियों में दिखाई दे सकते हैं?

Common Symptoms That Can Have Multiple Causes Fatigue, Headache and Dizziness risk
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

किन-किन बीमारियों में होती है थकान की दिक्कत

थकान सबसे ज्यादा भ्रम पैदा करने वाले लक्षणों में से एक है। नींद की कमी, मानसिक तनाव या ज्यादा काम के बाद थकान होना सामान्य हो सकता है। लेकिन लंबे समय तक बनी रहने वाली थकान की समस्या के पीछे कई बार एनीमिया, डायबिटीज, थायरॉइड की बीमारी और नींद संबंधी समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। 
 

  • थकान की गंभीरता केवल इस बात से तय नहीं होती कि व्यक्ति कितना थका हुआ महसूस कर रहा है। यह भी देखा जाता है कि समस्या कितने समय से है और क्या उसके साथ दूसरे लक्षण हैं?
  • अगर थकान के साथ बिना वजह वजन घटने, बुखार, लगातार पसीना आने, सांस फूलने या धड़कनों के बढ़े रहने की भी दिक्कत हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
Common Symptoms That Can Have Multiple Causes Fatigue, Headache and Dizziness risk
सिरदर्द क्यों होता है? - फोटो : Freepik.com

तनाव से लेकर गंभीर बीमारी तक में सिरदर्द

सिरदर्द के बहुत से कारण हो सकते हैं। तनाव-माइग्रेन, नींद की कमी, डिहाइड्रेशन या आंखों पर ज्यादा दबाव के कारण आपको सिर में दर्द हो सकता हैं। लेकिन अगर ये दर्द अक्सर बना रहता है तो डॉक्टर की सलाह जरूरी हो जाती है।
 

  • अचानक शुरू हुआ बेहद तेज सिरदर्द स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।
  • इसके साथ बेहोशी, भ्रम, दौरा पड़ने, चेहरे का एक हिस्सा झुकने या बोलने में परेशानी जैसे लक्षण आपात स्थित है।


बार-बार होने वाला सिरदर्द भी अगर नया है, पैटर्न बदल रहा है या रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित कर रहा है, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Common Symptoms That Can Have Multiple Causes Fatigue, Headache and Dizziness risk
कमजोरी की समस्या - फोटो : Freepil.com

कमजोरी- ब्लड प्रेशर में चक्कर आने की समस्या

चक्कर आने को लोग अक्सर लोग कमजोरी मान लेते हैं। लेकिन इसके कई कारण हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर, कान की अंदरूनी समस्याओं में भी चक्कर आते रहता है।
 

  • चक्कर के साथ बेहोशी, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, बोलने में दिक्कत या शरीर के एक तरफ कमजोरी हो तो इसे सामान्य कमजोरी समझना ठीक नहीं है।
  • डॉक्टर यह समझने की कोशिश करते हैं कि चक्कर घूमने जैसा है, संतुलन बिगड़ रहा है या खड़े होने पर कमजोरी महसूस होती है। इन अलग-अलग पैटर्न से संभावित कारणों का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
Common Symptoms That Can Have Multiple Causes Fatigue, Headache and Dizziness risk
पेट की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

गैस से लेकर गंभीर बीमारी तक में पेट दर्द

पेट दर्द बेहद सामान्य समस्या है। गैस-कब्ज, अपच और संक्रमण के कारण पेट में दर्द बना रहता है। डॉक्टर कहते हैं, पेट में किस जगह दर्द है, कितनी देर से है या अचानक शुरू हुआ है तो इसके आधार पर डॉक्टर समस्या का पता लगाते हैं। 
 

  • पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में असहजता या दर्द लिवर या पित्ताशय से जुड़ी समस्याओं की तरफ इशारा हो सकता है।
  • अगर पेट दर्द बहुत तेज और अचानक शुरू हुआ है, लगातार बढ़ रहा है, साथ में बार-बार उल्टी, पीलिया जैसी दिक्कतें हैं तो तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed