बहुत सारे लोगों की बकट लिस्ट में इस्तांबुल भी होगा। यूरोप के किनारे जहां पूरब और पश्चिम आपस में मिलते हैं वहां ये खूबसूरत देश बसा है। यहां बिना बादलों के आसमान से लेकर शीशे जैसा पानी देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। मिट्टी के रंग से सजे इस देश की खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना इतना आसान नहीं है।
2 of 9
इस्तांबुल में आपको हर दूसरी इमारत पर गोल गुंबद बने दिखाई देंगे
इस्तांबुल में आपको हर दूसरी इमारत पर गोल गुंबद बने दिखाई देंगे। ज्यादातर सभी इमारत मस्जिद जैसी दिखाई देती हैं। यहां की मस्जिदों को देखकर ऐसा प्रतित होता है मानों इन्हें कारिगरों ने कितनी शिद्दत और फुर्सत से तैयार किया होगा। इन्हें बाहर से देखकर ही मालूम पड़ता है कि इनके अंदर कितनी गहराई होगी। यहां के बाजार भी बेहद अलग और शानदार हैं। जो आर्ट वर्क आपको यहां मिलेगा वो कहीं आसानी से नहीं मिलेगा। बस बाजार जाते समय आपको एक बात का ख्याल रखना होगा, कि दुकानदार जितना बोले उतने में न खरीदे। थोड़ा बहुत मोल-भाव जरूर करें।
3 of 9
दूसरे देश के बॉर्डर को पार करने के लिएं वहां के वीजा की जानकारी होनी चाहिए
जब भी आप किसी दूसरे किसी देश में घूमने जाए तो उसके बारे में हमें एक बार अच्छे से रिसर्च जरूर करना चाहिए। हमें दूसरे देश के बॉर्डर को पार करने के लिएं वहां के वीजा और दूसरे जरूरी दस्तावेज की सारी जानकारी होनी चाहिए। कुछ समय पहले तुर्की सरकार ने अपनी वीजा नीतियों में कुछ बदलाव किए हैं। अब आप वीजा के लिए बहुत ही आसान तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तुर्की वीजा सूचना वेबसाइट पर एक बार सारे नियमों, शुल्क और आगमन पर अपना वीजा कैसे प्राप्त करें इस बारे में जरूर पढ़ें।
4 of 9
इस्तांबुल सस्ते से लेकर महंगे होटल से भरा हुआ है
पूरा का पूरा इस्तांबुल सस्ते से लेकर महंगे होटल, हॉस्टल, गेस्ट हाउस से लेकर फ्लैट से भरा हुआ है। कई होटल तो इतनी खूबसूरत लोकेशन्स पर बने हैं जहां से एक तरफ मिट्टी जैसे पहाड़ तो दूसरी तरफ साफ सुथरा समुद्र नजर आता है। ठहरने के लिए Sultanahmet, Beyoglu and Taksim अच्छी जगहों में से हैं। इन सारी जगहों के आस-पास रेस्टोरेंट्स से लेकर अच्छे स्ट्रीट फूट आपको आराम से मिल जाएंगे।
5 of 9
ग्रांड बाजार के अंदर छोटी-छोटी दुकानें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं
- फोटो : istanbul
पर्यटकाें के लिए इस्तांबुल में कई सारी खूबसूरत जगह आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। प्राचीन खंडहरों, महलों से लेकर दुनिया भर के प्रसिद्ध मस्जिद और ग्रांड बाजार के अंदर बार और छोटी-छोटी दुकानें देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां आपके पास करने के लिए बहुत कुछ है। बस आप थोड़ा समय निकालकर जाए।