फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारोबारी की मौत: पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासे, मां बोली- मॉडल ने हनी ट्रैप में फंसाया, सिगरेट से जलाती थी

Sun, 11 Oct 2026 11:08 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 11 Oct 2026 11:08 AM IST
सार
Register For Event

फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वहीं मां ने बताया कि मॉडल श्रद्धा ने पहले हनी ट्रैप में फंसाया। ब्लैकमेल करके साथ रखती थी। सिगरेट से भी जलाती थी। बड़े लोगों से पहुंच बताकर बेटे को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
businessman shiva died after falling from flat indicates shock and hemorrhage in postmortem report
फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।

राजधानी लखनऊ में हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा में अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित प्रेमिका के फ्लैट से शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में गिरने से चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई। उनकी मां रंजना ने बेटे की प्रेमिका श्रद्धा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिवा को हनी ट्रैप में फंसाया गया था। एक साल पहले कैफे में शिवा और श्रद्धा की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से उसने शिवा को अपने झांसे में ले लिया था। आरोप है कि शिवा को सिगरेट से जलाया जाता था।



पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं रंजना ने आरोप लगाया कि श्रद्धा अक्सर बेटे को ऊंची पहुंच का रौब दिखाती थी। शिवा उसके बुलाने पर नहीं जाता था तो उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी। वह शिवा से मोटी रकम भी वसूलती थी। रुपये न मिलने पर शिवा को ब्लैकमेल करने के साथ मारपीट की जाती थी।

Trending Videos
businessman shiva died after falling from flat indicates shock and hemorrhage in postmortem report
कारोबारी शिवा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
रंजना केजीएमयू पहुंचीं तो बेटे के शव पर सिर्फ अंडरवियर था। आरोप है कि शिवा के शरीर पर मेकअप भी किया गया था। परिजनों का कहना है कि शिवा का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। रंजना ने सीसीटीवी फुटेज, बेटे और आरोपियों की कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच की मांग की है। शिवा पहले ठाकुरगंज के सराय माले खां में परिवार के साथ रहते थे। बाद में अलीगंज में शिफ्ट हो गए। उनका कपूरथला चौराहे के पास चिकन के कपड़ों का शोरूम है।
 
businessman shiva died after falling from flat indicates shock and hemorrhage in postmortem report
प्रेमिका श्रद्धा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विभूतिखंड में चलाई थी गोली

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक शिवा ने एक साल पहले कैफे के बाहर गोली चलाई थी। इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। काफी समय तक वह फरार रहा। बाद में एसटीएफ ने शिवा को बिहार से गिरफ्तार किया था। श्रद्धा मूलरूप से रायबरेली के पुष्प वाटिका, रामजीपुरम मलिकामऊ की रहने वाली है। उसकी बहन रश्मि सुशांत गोल्फ सिटी स्थित न्यू ओमेक्स हजरतगंज में रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
businessman shiva died after falling from flat indicates shock and hemorrhage in postmortem report
प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।

सीसीटीवी फुटेज में गिरता दिखा कारोबारी

घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज में शिवा शुक्रवार शाम 06:24 बजे ऊपर से गिरते दिखे। 6:25 बजे श्रद्धा और उसके साथी नीचे आते हैं। 6:26 बजे शिवा को गाड़ी में बिठाया जाता है। 6:29 बजे गाड़ी से शिवा को लेकर निकल जाते हैं। आरोपी सबसे पहले विभूतिखंड स्थित निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराते हैं। काफी देर तक वहां इलाज कराने के बाद लोहिया और फिर केजीएमयू लेकर जाते हैं।
 
विज्ञापन
businessman shiva died after falling from flat indicates shock and hemorrhage in postmortem report
शिवा की मां रंजना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

दिल्ली में मिली श्रद्धा की लोकेशन

पुलिस की छानबीन में श्रद्धा की लोकेशन दिल्ली में मिली है। उसके इंस्टाग्राम पर एक लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा के कनेक्शन काफी ऊपर तक हैं। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। रंजना ने बताया कि सात अक्तूबर को दानिश अलीगंज स्थित घर पहुंचा था। वह एसयूवी ले जाने के लिए कह रहा था। शिवा ने इससे मना कर दिया था। इस पर दोनों में कहासुनी भी हुई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed