{"_id":"6a87c4d847b38487310abef4","slug":"lucknow-double-murder-and-suicide-manas-had-installed-a-camera-in-his-sister-s-bedroom-2026-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड: बहन के बेडरूम में मानस ने लगवाया था कैमरा, CCTV में कैद हुई हत्या; खुले नए राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड: बहन के बेडरूम में मानस ने लगवाया था कैमरा, CCTV में कैद हुई हत्या; खुले नए राज
मानस ने अपनी पत्नी दिव्या की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। वे अलग रह रहे थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, पुलिस ने डीवीआर जब्त किया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 14
लखनऊ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मानस ने बहन की सुरक्षा के लिए बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पूरी घटना कैमरे में कैद है। ममेरे भाई अंशु मिश्र के मुताबिक व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। मानस पिछले तीन माह से ऑडिट के सिलसिले में बाहर थे। दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्र यूट्यूबर हैं। उन्होंने बताया कि बहन दिव्या पति की हरकतों की वजह से अलग रह रही थी। नवंबर 2025 के बाद दिव्या मानस के घर नहीं गई थीं। दिव्या सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंचीं और फिर कुछ चेक कलेक्ट करने के लिए अपने सहयोगी के साथ बाहर चली गई।
2 of 14
लखनऊ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच मानस दो रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा। जब दिव्या बैंक पहुंची तो गेट पर मानस ने पहले असलहे से गोली चलाई। आरोप है कि मानस ने असलहे की बट से चेहरे व सिर पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी ने फिर दूसरा असलहा निकालकर गोली मार दी।
3 of 14
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मम्मी का बेटा थी तुम...
प्रज्ञा ने पोस्ट कर लिखा कि दिव्या मेरी बहन तुम अब नहीं हो ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। तुम मम्मी का बेटा थीं.. मम्मी का बार-बार फोन आ रहा है। मेरी हिम्मत नहीं है कि मैं उनको कह सकूं की तुम अब नहीं रहीं। दिव्या, काश कि तुम इतनी सीधी नहीं होतीं। काश की हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते। दिव्या के पिता सतीश चंद्र मिश्र म्यूजिक टीचर हैं। दिव्या ही परिवार का खर्च चलाती थीं। दिव्या की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
लखनऊ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के पीछे भावनात्मक असंतुलन और इंपल्सिव व्यवहार जिम्मेदार है। अब लोगों में रिश्तों को लेकर इमोशनल बॉन्डिंग कमजोर पड़ने लगी है। लोगों को ना सुनना बिलकुल नहीं पसंद। सोशल मीडिया भी बिगड़ते रिश्तों और डिप्रेशन के लिए जिम्मेदार है। समाज के बड़े-बुजुर्गों को तनावग्रस्त लोगों को सहानुभूति के साथ समझना सुनना होगा। इससे तनाव घटेगा और मन की गुत्थी सुलझेगी। - डॉ. देवाशीष शुक्ल, वरिष्ठ मनोचिकित्सक
विज्ञापन
5 of 14
तूलिका, दिव्या और मानस
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी अपनों का खून बहा चुके हैं अपने
- फरवरी 2026 आशियाना इलाके में बेटे अक्षय प्रताप सिंह ने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में शव के टुकड़े कर उन्हें ठिकाने लगाने की कोशिश का भी खुलासा हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।