फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Big News: 'यूपी में चीनी की कमी नहीं', इन सीटों पर सपा की काट ढूंढ रही भाजपा; जहरीली गैस से तीन की मौत

Sat, 22 Aug 2026 06:00 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ
डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 06:00 PM IST
सार
Register For Event

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
No shortage of sugar in UP BJP seeking counter-strategy against SP three dead due to toxic gas
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।


 

No shortage of sugar in UP BJP seeking counter-strategy against SP three dead due to toxic gas
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

यूपी में चीनी की कमी नहीं

उत्तर प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और आमजन को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चीनी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर चीनी मिलों का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू करने के भी निर्देश दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
No shortage of sugar in UP BJP seeking counter-strategy against SP three dead due to toxic gas
UP Politics - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी की इन सात सीटों पर सपा की काट ढूंढ रही भाजपा

यूपी में भाजपा मुरादाबाद मंडल की सात सीटों पर जीत के लिए समाजवादी पार्टी की काट तलाश करने में लगी है। सात सीटों का पार्टी सर्वे करा रही है। पार्टी इन सीटों पर जिताऊ चेहरे तलाश रही है। मुस्लिम बहुल सीटों पर सहयोगी दलों की नब्ज टटोली जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन
No shortage of sugar in UP BJP seeking counter-strategy against SP three dead due to toxic gas
चंदौली में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

कुएं में जहरीली गैस से तीन की मौत

चंदौली में शनिवार को बंद कुएं में फंसा समरसेबल पंप निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। आनन-फानन ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चौथे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
No shortage of sugar in UP BJP seeking counter-strategy against SP three dead due to toxic gas
संभल हिंसा का मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संभल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट नोटिस

24 नवंबर 2024 को हुए संभल बवाल के मुख्य साजिशकर्ता दीपा सराय निवासी गैंगस्टर शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। यह कार्रवाई उसके विदेश भागने की पुष्टि के बाद की गई है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अब आरोपी की तलाश में इंटरपोल लगेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed