फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर हो गया है बंद? घर बैठे ऐसे करें नया नंबर अपडेट

Sat, 19 Sep 2026 02:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Sep 2026 02:11 PM IST
सार
Register For Event

Aadhaar Card Mobile Number Update: आधार कार्ड आज कई जरूरी सेवाओं के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो जाए तो परेशानी हो सकती है। इसलिए आप यहां आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका जान सकते हैं।

विज्ञापन
aadhaar Mobile Number Update: How to Change Your Registered Mobile Number
आधार से लिंक मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Amar Ujala AI

Mobile Number Link With Aadhaar Card: ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड जैसे कई डॉक्यूमेंट्स हैं जिनकी जरूरत हमें अलग-अलग कामों के लिए पड़ती है। जैसे- आपका आधार कार्ड।

आधार कार्ड की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियों का अपडेट होना जरूरी है। जैसे- मोबाइल नंबर को ही ले लीजिए। अगर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो आपको इसे लिंक करवाना जरूरी होता है। वरना आपके कई काम अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं। आप आगे इसका तरीका जान सकते हैं...

aadhaar Mobile Number Update: How to Change Your Registered Mobile Number
आधार से लिंक मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock

आधार कार्ड से कैसे नया मोबाइल नंबर लिंक करें?

पहला स्टेप

  • आप घर बैठे आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं
  • इसके लिए आधार की नई एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लें
  • इसके बाद मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें
aadhaar Mobile Number Update: How to Change Your Registered Mobile Number
आधार से लिंक मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • साथ में फेस ऑथेंटिकेशन कर लें जिसके बाद लॉगिन हो जाएगा
  • फिर एप में आपको Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद Mobile Number Update वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar Mobile Number Update: How to Change Your Registered Mobile Number
आधार से लिंक मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब आपको Continue to Update Mobile Number पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें, ध्यान रहे कि वो मोबाइल नंबर भरें जो आपको अपने आधार से लिंक करवाना है
  • इस मोबाइल नंबर पर अब ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को यहां भर दें
विज्ञापन
aadhaar Mobile Number Update: How to Change Your Registered Mobile Number
आधार से लिंक मोबाइल नंबर कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • फिर आपको फेस ऑथेंटिकेशन करवाना होता है यानी आपका सत्यापन होगा
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन फीस भरना है, जो 75 रुपये की है
  • अब सबमिट पर क्लिक कर दें और आपका मोबाइल नंबर 15 दिन बाद आधार से लिंक हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed