आज के समय में लोग अपने आज के खर्चों को पूरा करने के साथ ही आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं, जो जरूरी भी और सही भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी कोई स्कीम देख रहे हैं, तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं।
दरअसल, केंद्र सरकार की कई सारी योजनाओं में से एक स्कीम है अटल पेंशन योजना। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
अटल पेंशन योजना में कैसे निवेश करें?
- फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है अटल पेंशन योजना से?
- वे लोग जो लोग भारत के नागरिक हैं
- जिन लोगों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच है
- जो लोग करदाता नहीं हैं
- जिन लोगों के पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता है
3 of 5
अटल पेंशन योजना में कैसे निवेश करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है योजना का पेंशन प्लान?
- अटल पेंशन योजना में 5 तरह के पेंशन प्लान हैं
- इसमें 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000, 4000 और 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान है
- आप अपने हिसाब से जो प्लान चाहे वो चुन सकते हैं
4 of 5
अटल पेंशन योजना में कैसे निवेश करें?
- फोटो : Adobe Stock
हर महीने कितने पैसे जमा करने होते हैं?
- अटल पेंशन योजना में आपको हर महीने पैसे जमा करना होते हैं
- दरअसल, आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं उस हिसाब से और आपकी उम्र के हिसाब से आपका प्रीमियम बनता है
- इस योजना में आपको लाभ के लिए कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
5 of 5
अटल पेंशन योजना में कैसे निवेश करें?
- फोटो : Adobe Stock
- आप इसे ऐसे समझिए कि अगर आपकी उम्र 18 साल है और आपने 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुना है तो आपको हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं
- इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान के लिए हर महीने 577 रुपये निवेश करने होते हैं