Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कन्फर्म टिकट पर यात्री का नाम बदलवाया जा सकता है? जानें रेलवे का नियम

Fri, 20 Nov 2026 07:26 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 20 Nov 2026 07:26 PM IST
सार
Register For Event

  • Change Passenger Name on Confirmed Train Ticket: बहुत से लोग रेलवे के इस नियम से अनजान हैं कि वो रेलवे के ट्रेन टिकट को अपने ही परिवार के किसी अन्य के नाम से ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • आइए इस लेख में इसी नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Can Passenger Name Be Changed on a Confirmed Train Ticket? Know Railway Rules
कन्फर्म टिकट पर नाम कैसे बदलें? - फोटो : AI

Indian Railways Ticket Transfer Rules: कई बार ट्रेन से सफर की पूरी तैयारी और कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आखिरी वक्त पर कोई जरूरी काम आ जाने से यात्री को अपनी यात्रा टालनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में लोग अक्सर टिकट कैंसिल करवाते हैं, जिससे कैंसिलेशन चार्ज के रूप में पैसों का नुकसान उठाना पड़ता है।



हालांकि, बहुत कम लोगों को यह पता है कि भारतीय रेलवे कुछ खास नियमों और शर्तों के तहत कन्फर्म टिकट पर यात्री का नाम बदलवाने की सुविधा देता है। यह सुविधा ऑनलाइन नहीं मिलती और हर व्यक्ति के लिए लागू नहीं होती, बल्कि कुछ तय श्रेणियों और समय-सीमा के भीतर ही इसका लाभ उठाया जा सकता है। आइए इस लेख में पूरा नियम समझते हैं।

Trending Videos
Can Passenger Name Be Changed on a Confirmed Train Ticket? Know Railway Rules
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों के नाम हो ट्रांसफर?

  • टिकट केवल परिवार के करीबी सदस्यों जैसे माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी या बेटा-बेटी के नाम पर ट्रांसफर हो सकता है।
  • इसको और सरल करके समझें तो सिर्फ अपने ब्लड रिलेशन में ही टिकट ट्रांसफर हो सकता है।
  • ये समझना जरूरी है कि ये काम पूरी तरह से ऑफलाइन ही हो सकता है।
Can Passenger Name Be Changed on a Confirmed Train Ticket? Know Railway Rules
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

कब और कहां करना होगा आवेदन?

  • परिवार के सदस्य के नाम से टिकट ट्रांसफर करने के लिए ट्रेन छूटने से कम से कम 24 घंटे पहले रिजर्वेशन काउंटर पर लिखित आवेदन देना जरूरी होता है।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी को इससे जुड़े सभी कागज भी दिखाने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Passenger Name Be Changed on a Confirmed Train Ticket? Know Railway Rules
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

किन कागजों की पड़ेगी जरूरत?

  • नाम बदलवाने के लिए रिजर्वेशन ऑफिस जाते समय टिकट या ई-टिकट की प्रिंट कॉपी, मूल यात्री और नए यात्री का पहचान पत्र साथ रखें।
  • इसमें सबसे जरूरी होता है कि आप वो कागज दिखाएं जिससे पुराने यात्री का नए यात्री से पारिवारिक संबंध साबित हो सके।
विज्ञापन
Can Passenger Name Be Changed on a Confirmed Train Ticket? Know Railway Rules
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
ध्यान रखने वाली खास बातें क्या?
  • एक कन्फर्म टिकट पर यात्री का नाम सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता है, दोबारा बदलाव संभव नहीं है।
  • समय सीमा निकल जाने या गलत जानकारी देने पर आवेदन कैंसिल हो सकता है, इसलिए समय रहते नजदीकी रिजर्वेशन काउंटर पर संपर्क करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed