हर किसी के पास ये अधिकार होता है कि उसका जो मन आए वो करे, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप कुछ गलत काम करो। वहीं, कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें हमें करने से पहले परमिशन लेना जरूरी होता है। जैसे- पेड़ कटाना।
{"_id":"6ab8f2a10c7eaada2a0ea89a","slug":"can-you-cut-a-tree-without-permission-know-the-rules-before-you-act-2026-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप अपनी मर्जी से काट सकते हैं पेड़? जान लें नियम, वरना जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या आप अपनी मर्जी से काट सकते हैं पेड़? जान लें नियम, वरना जाना पड़ सकता है जेल
Sun, 27 Sep 2026 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:10 PM IST
पेड़ अपनी जमीन पर लगा होने के बावजूद उसे मनमाने तरीके से काटने की अनुमति हर जगह नहीं होती। पेड़ काटने से पहले आपको इसकी परमिशन लेनी होती है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो जान लें नियम तोड़ने पर जेल व जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
क्या पेड़ काटने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : Amar Ujala AI
क्या पेड़ काटने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : AI Generated
क्या हैं पेड़ काटने के नियम?
- दरअसल, कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पेड़ों की कटाई को लेकर अलग-अलग कानून लागू हैं
- उदहारण के लिए देश की राजधानी दिल्ली की बात करें, तो दिल्ली में पेड़ों की कटाई और संरक्षण के लिए Delhi Preservation of Trees Act, 1994 लागू है
- इस कानून के तहत जमीन आपकी अपनी हो या आपके कब्जे में हो, पेड़ काटने के लिए पहले ट्री ऑफिसर की अनुमति लेना जरूरी है
क्या पेड़ काटने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
पेड़ काटने से पहले क्या करना होगा?
- कानून के मुताबिक, किसी पेड़ को काटने या हटाने के लिए संबंधित विभाग के पास आवेदन करना होता है
- आवेदन में जमीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों के साथ पेड़ों की संख्या, उनकी किस्म और पेड़ की मोटाई जैसी जानकारी देनी होती है
- इसके अलावा पेड़ काटने की वजह भी बतानी होती है
- इसके बाद विभाग द्वारा पेड़ का निरीक्षण और जरूरी जांच की जाती है और फिर तय किया जाता है कि पेड़ काटा जा सकता है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या पेड़ काटने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
बिना अनुमति पेड़ काटने पर क्या होगा?
- नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि हर राज्य में पेड़ काटने के नियम हैं
- उदाहरण के लिए Delhi Preservation of Trees Act की धारा 24 के तहत कानून या उसके तहत बनाए गए नियमों का उल्लंघन साबित होने पर एक साल तक की जेल या 1000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं
- हालांकि वास्तविक कार्रवाई मामले की परिस्थितियों और लागू प्रावधानों के आधार पर तय होती है
- इसलिए अगर पेड़ आपके घर या जमीन पर खड़ा है और उसे हटाने की जरूरत है, तो सीधे आरी या मशीन चलाने के बजाय पहले अपने इलाके के संबंधित विभाग से नियम और अनुमति की जानकारी लेना सुरक्षित तरीका है
विज्ञापन
क्या पेड़ काटने पर जेल हो सकती है?
- फोटो : AI Generated
किन परिस्थितियों में पेड़ काटने की परमिशन मिल सकती है?
- कानून में कुछ ऐसी परिस्थितियां भी बताई गई हैं जिनमें पेड़ काटने की अनुमति दी जा सकती है
- मसलन, पेड़ सूख चुका हो, बीमार हो, हवा से गिर गया हो या उससे जान-माल को खतरा हो
- ट्रैफिक में गंभीर बाधा पैदा करने वाला पेड़ भी संबंधित प्रक्रिया के तहत हटाया जा सकता है