फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपका मोबाइल भी न बन जाए 'बम'? ग्वालियर की घटना के बाद जानें बचाव के जरूरी टिप्स

Tue, 03 Nov 2026 04:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 03 Nov 2026 04:11 PM IST
सार
Register For Event

  • Gwalior Mobile Blast Incident: ग्वालियर के एक क्लीनिक में युवक के हाथ में अचानक मोबाइल फोन फटने से बड़ा हादसा टल गया।
  • फोन की बैटरी खराब होने, ओवरहीटिंग और लोकल चार्जर के इस्तेमाल से मोबाइल में आग लगने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
Can Your Mobile Also Become a Bomb? Know Essential Safety Tips After Gwalior Incident
ग्वालियर मोबाइल ब्लास्ट घटना - फोटो : AI

Smartphone Battery Explosion Causes: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके में स्थित एक क्लीनिक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डॉक्टर का इंतजार कर रहे एक युवक के हाथ में रखे मोबाइल फोन में अचानक जोरदार धमाका हो गया। मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए आराम से फोन चला रहा था कि तभी अचानक डिवाइस से धुआं निकलने लगा और पलभर में आग की लपटें उठने लगीं। 



गनीमत यह रही कि युवक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए फोन को जमीन पर फेंक दिया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। आजकल इस तरह की मोबाइल फटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो हर किसी को डराने के लिए काफी हैं। ऐसे में आम लोगों के दिमाग ये सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर मोबाइल में ऐसे अचानक विस्फोट क्यों होते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है।

Trending Videos
Can Your Mobile Also Become a Bomb? Know Essential Safety Tips After Gwalior Incident
mobile charging - फोटो : AI Generated

मोबाइल में धमाका क्यों होता है?

  • स्मार्टफोन में अचानक धमाका होने के पीछे मुख्य रूप से बैटरी का अत्यधिक खराब होना, फोन का लंबे समय तक गर्म रहना यानी ओवरहीटिंग होना या फिर इसके आंतरिक सर्किट में शॉर्ट सर्किट आना होता है।
  • जब बैटरी की सेहत बहुत ज्यादा गिर जाती है, तो रासायनिक असंतुलन के कारण इस तरह के खतरनाक हादसे हो जाते हैं।
Can Your Mobile Also Become a Bomb? Know Essential Safety Tips After Gwalior Incident
mobile new - फोटो : Adobe Stock

लोकल चार्जर का क्या असर?

  • असली या कंपनी के ओरिजिनल चार्जर के बजाय बाजार में मिलने वाले सस्ते और लोकल चार्जर या घटिया क्वालिटी की डेटा केबल से फोन चार्ज करने पर बैटरी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है।
  • इस गलत तरीके से बैटरी का तापमान तेजी से बढ़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट होने और फोन में आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Your Mobile Also Become a Bomb? Know Essential Safety Tips After Gwalior Incident
mobile new - फोटो : Adobe Stock

गेमिंग और ओवरयूज की वजह?

  • लगातार कई घंटों तक फोन पर भारी-भरकम और हाई-ग्राफिक्स वाले गेम खेलने या फिर चार्जिंग के दौरान फोन पर लंबी बातचीत करने व वीडियो देखने से प्रोसेसर और बैटरी पर अत्यधिक लोड पड़ता है।
  • इस लगातार उपयोग के कारण बैटरी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाती है, जो अंततः विस्फोट का बड़ा कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Can Your Mobile Also Become a Bomb? Know Essential Safety Tips After Gwalior Incident
mobile call new - फोटो : Adobe Stock

बचाव के लिए क्या करें?

  • इस तरह के हादसों से सुरक्षित रहने के लिए हमेशा अपने फोन को उसके अपने प्रमाणित और ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए।
  • इसके अलावा, फोन को कभी भी रातभर चार्जिंग पर न छोड़ें और अगर डिवाइस इस्तेमाल करते समय ज्यादा गर्म महसूस हो, तो उसका प्रयोग तुरंत कुछ देर के लिए पूरी तरह बंद कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed