जब भी कोई व्यक्ति विदेश जाने का सपना देखता है, तो दो शब्द सबसे पहले सुनने को मिलते हैं- पासपोर्ट और वीजा। जो लोग पहली बार विदेश जाने की योजना बना रहे होते हैं, वे अक्सर इन दोनों दस्तावेजों को एक ही समझ लेते हैं या इनके अंतर को लेकर असमंजस में रहते हैं।
हालांकि, ये दोनों ही यात्रा के लिए बेहद जरूरी हैं, लेकिन इनका उद्देश्य, इन्हें जारी करने वाली संस्थाएं और इनके नियम पूरी तरह से अलग होते हैं। बिना पासपोर्ट के आप वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकते और बिना वीजा के आपको दुनिया के अधिकतर देश में प्रवेश नहीं मिल सकता। इसलिए आइए इस लेख में बेहद आसान शब्दों में समझते हैं कि इन दोनों में क्या फर्क है।
2 of 5
पासपोर्ट क्या है और यह क्यों जरूरी है?
- फोटो : अमर उजाला
पासपोर्ट क्या है और यह क्यों जरूरी है?
- पासपोर्ट आपकी राष्ट्रीयता और पहचान की पुष्टि करने वाला एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज है।
- इसे आपके अपने देश की सरकार जारी करती है।
- विदेश में यह प्रमाण पत्र की तरह काम करता है कि आप भारत के नागरिक हैं और इसमें आपका नाम, फोटो तथा जन्मतिथि दर्ज होती है।
3 of 5
वीजा का मतलब और इसका असली काम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
वीजा का मतलब और इसका असली काम
- वीजा उस देश की सरकार या दूतावास द्वारा दिया जाने वाला एक प्रवेश अनुमति पत्र है जहां आप जाना चाहते हैं।
- यह एक मोहर या डिजिटल स्टिकर के रूप में होता है, जो यह तय करता है कि आप उस देश में कितने समय और किस उद्देश्य से रुक सकते हैं।
4 of 5
कौन जारी करता है ये दोनों दस्तावेज?
- फोटो : Adobe Atock
कौन जारी करता है ये दोनों दस्तावेज?
- इन दोनों को जारी करने वाली संस्थाएं अलग-अलग होती हैं।
- पासपोर्ट आपके होम कंट्री यानी भारत सरकार का विदेश मंत्रालय जारी करता है।
- वहीं, दूसरी ओर वीजा उस विदेशी देश का दूतावास या इमीग्रेशन विभाग जारी करता है जिस देश की यात्रा आप करना चाहते हैं।
5 of 5
दोनों के बीच का मुख्य अंतर और उपयोग
- फोटो : Adobe Stock
दोनों के बीच का मुख्य अंतर और उपयोग
- आसान शब्दों में समझें तो पासपोर्ट आपका अंतरराष्ट्रीय पहचान पत्र है जो आपको देश से बाहर जाने की अनुमति देता है।
- वहीं, वीजा दूसरे देश का एंट्री टिकट है जो वहां रहने की अनुमति देता है।