फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हेलमेट की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानें कितने साल बाद बदल देना चाहिए हेलमेट

Tue, 13 Oct 2026 03:26 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 13 Oct 2026 03:26 PM IST
सार
Register For Event

Two Wheeler Helmet Lifespan: हमारे देश में बहुत से लोग हेलमेट सिर्फ इसलिए पहते हैं कि उन्हें चालान न देना पड़े। यही वजह है कि बहुत से लोग एक ही हेलमेट को वर्षों पुराना होने के बाद भी इस्तेमाल करते रहते हैं। इसलिए आइए इस लेख में ये समझते हैं कि क्या हेलमेट का भी कोई एक्सपायरी डेट होता है।

विज्ञापन
Does a Helmet Have an Expiry Date? Know How Often You Should Replace Your Two-Wheeler Helmet
हेलमेट एक्सपायरी डेट - फोटो : AI

Helmet Expiry Date Rules: सड़क पर बाइक या स्कूटी चलाते समय ज्यादातर लोग पुलिस चालान के डर से, तो कुछ लोग सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनते हैं। हालांकि, बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि हेलमेट इस्तेमाल करने की भी एक समय सीमा होती है। जिस तरह खाने-पीने की चीजों और दवाइयों की एक एक्सपायरी डेट होती है, ठीक वैसे ही हेलमेट की भी एक निश्चित लाइफ होती है। 



लगातार धूप, बारिश, पसीने और धूल के संपर्क में रहने से इसके अंदरूनी मटेरियल की मजबूती धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। यही वजह है कि कई बार हेलमेट पहनने के बावजूद हादसों में सिर पर गंभीर चोट लग जाती है, जिसका मुख्य कारण हेलमेट का पुराना होना है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आखिर हेलमेट की लाइफ कितनी होती है और इसे कब बदल देना चाहिए।

Trending Videos
Does a Helmet Have an Expiry Date? Know How Often You Should Replace Your Two-Wheeler Helmet
कितने साल में बदल लें हेलमेट? - फोटो : Adobe Stock

कितने साल में बदल लें हेलमेट?

  • सुरक्षा विशेषज्ञों और हेलमेट निर्माताओं के अनुसार, किसी भी अच्छे हेलमेट की औसतन लाइफ खरीद की तारीख से 3 से 5 साल ही होती है।
  • अगर आप रोजाना भारी ट्रैफिक में सफर करते हैं, तो समय से पहले ही इसे बदल लेना सुरक्षा के लिहाज से बहुत जरूरी होता है।
Does a Helmet Have an Expiry Date? Know How Often You Should Replace Your Two-Wheeler Helmet
अंदरूनी थर्माकोल और फोम का खराब होना - फोटो : Adobe Stock

अंदरूनी थर्माकोल और फोम का खराब होना

  • हेलमेट के अंदर लगा थर्माकोल ही हादसे के समय सिर पर लगने वाले झटके को सोखता है।
  • पसीने, बालों के तेल और बाहरी तापमान के कारण यह फोम धीरे-धीरे सख्त होकर दब जाता है, जिससे हेलमेट की प्रभावशीलता और शॉक-अब्जॉर्ब करने की क्षमता खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does a Helmet Have an Expiry Date? Know How Often You Should Replace Your Two-Wheeler Helmet
एक बार भी सड़क पर गिरने के बाद तुरंत बदलें - फोटो : Adobe Stock

एक बार भी सड़क पर गिरने के बाद तुरंत बदलें

  • अगर आपका हेलमेट हाथ से छूटकर सख्त जमीन पर गिर गया है या किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है, तो भले ही बाहर कोई दरार न दिखे, उसे तुरंत बदल दें।
  • एक बार भारी इम्पैक्ट झेलने के बाद अंदरूनी फोम क्रैक हो जाता है और दोबारा सुरक्षा नहीं देता।
विज्ञापन
Does a Helmet Have an Expiry Date? Know How Often You Should Replace Your Two-Wheeler Helmet
हमेशा खरीदे आईएसआई मार्क वाला नया हेलमेट - फोटो : Adobe Stock

हमेशा खरीदे आईएसआई मार्क वाला नया हेलमेट

  • सड़क किनारे मिलने वाले सस्ते या लोकल हेलमेट खरीदने के बजाय हमेशा आईएसआई सर्टिफाइड हेलमेट ही चुनें।
  • सुरक्षा से समझौता न करें और हर 3 से 5 साल में नया हेलमेट खरीदकर खुद को और अपने परिवार को हादसों से सुरक्षित रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed