Scooter vs Bike Mileage: रोजमर्रा के सफर के लिए जब भी नया दोपहिया वाहन खरीदने की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों के मन में माइलेज यानी एवरेज को लेकर बड़ा सवाल होता है। आमतौर पर माना जाता है कि स्कूटी की तुलना में बाइक ज्यादा माइलेज देती है, जो काफी हद तक सही भी है। हालांकि, कई लोग इस बात से अंजान रहते हैं कि आखिर दोनों के एवरेज में इतना अंतर क्यों होता है।
{"_id":"6abd21a889a4a776160c0f1a","slug":"does-a-scooter-really-give-less-mileage-than-a-bike-understand-engine-and-performance-differences-2026-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या स्कूटी सच में बाइक से कम एवरेज देती है? जानिए दोनों के इंजन और परफॉर्मेंस का फर्क","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या स्कूटी सच में बाइक से कम एवरेज देती है? जानिए दोनों के इंजन और परफॉर्मेंस का फर्क
Wed, 30 Sep 2026 08:20 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:20 PM IST
Bike Fuel Efficiency: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि बाइक अधिक एवरेज देती है या स्कूटी। कुछ लोगों को इसका जवाब पता भी होता है, मगर उन्हें इसका कारण नहीं मालूम होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि स्कूटी का एवरेज क्यों कम होता है।
विज्ञापन
स्कूटी और बाइक माइलेज
- फोटो : AI
गियरबॉक्स तकनीक का सबसे बड़ा अंतर
- फोटो : Adobe Stock
गियरबॉक्स तकनीक का सबसे बड़ा अंतर
- स्कूटी में सीवीटी (CVT) यानी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होता है, जो लगातार इंजन पर दबाव बनाए रखता है।
- वहीं बाइक में मैनुअल गियरबॉक्स होता है, जिससे चालक स्पीड के हिसाब से गियर बदलकर इंजन पर पड़ने वाले लोड को नियंत्रित कर सकता है।
- यही वजह है कि बाइक में पेट्रोल की कम खपत होती है।
पहियों का आकार और रोड ग्रिप का असर
- फोटो : Adobestock
पहियों का आकार और रोड ग्रिप का असर
- बाइक्स में बड़े पहिए होते हैं, जो सड़क पर कम घर्षण के साथ ज्यादा दूरी तय करते हैं।
- इसके विपरीत स्कूटी के पहिए छोटे होते हैं।
- छोटे पहियों को बाइक जितनी दूरी तय करने के लिए ज्यादा बार घूमना पड़ता है, जिससे इंजन को अधिक ताकत लगानी पड़ती है और माइलेज घट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन कूलिंग और वाहन का कुल वजन
- फोटो : Adobe Stock
इंजन कूलिंग और वाहन का कुल वजन
- ज्यादातर स्कूटियों में फैन-कूल्ड इंजन होता है जो चेसिस के अंदर ढका रहता है, जिससे वह जल्दी गर्म होता है।
- वहीं बाइक का इंजन खुला होता है और हवा से आसानी से ठंडा रहता है।
- इसके अलावा स्कूटी की मेटल बॉडी का वजन भी कभी-कभी उसकी ईंधन खपत को बढ़ा देता है।
विज्ञापन
आपकी जरूरत के हिसाब से क्या है बेहतर
- फोटो : AdobeStock
आपकी जरूरत के हिसाब से क्या है बेहतर
- अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ ज्यादा से ज्यादा माइलेज और लंबा सफर है, तो बाइक आपके लिए सबसे सही विकल्प है।
- लेकिन अगर आप ट्रैफिक वाले शहर में बिना गियर के आरामदायक सफर, सामान रखने की जगह और परिवार के हर सदस्य के लिए उपयोगिता चाहते हैं, तो स्कूटी थोड़ा कम एवरेज देकर भी बेहतर साबित होती है।