Dussehra Travel Guide: दशहरे के मौके पर कई लोग परिवार के साथ घूमने, मेला, रावण दहन देखने या रिश्तेदारों से मिलने के लिए घर से बाहर निकलते हैं। त्योहार के दौरान सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक की समस्या भी हो सकती है।
{"_id":"6ad2cc673eded90c010dcb6c","slug":"dussehra-travel-guide-four-things-to-check-in-your-car-before-leaving-home-2026-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर घर से बाहर निकलने से पहले गाड़ी में किन चीजों को चेक करें? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
दशहरे पर घर से बाहर निकलने से पहले गाड़ी में किन चीजों को चेक करें? यहां जानें
Sat, 17 Oct 2026 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:56 AM IST
Dussehra 2026: दशहरे पर सफर शुरू करने से पहले टायर, ब्रेक, लाइट, इंजन ऑयल, ईंधन, बैटरी और जरूरी दस्तावेजों को जरूर चेक करें। थोड़ी सी सावधानी आपको रास्ते की परेशानियों से बचाने और परिवार के सफर को सुरक्षित बनाने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
दशहरा पर गाड़ी लेकर जाने से पहले क्या चीजें चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
दशहरा पर गाड़ी लेकर जाने से पहले क्या चीजें चेक करें?
- फोटो : AI
घर से बाहर निकलने से पहले गाड़ी में क्या-क्या चीजें चेक करें?
टायर और हवा का दबाव चेक करें
- सफर शुरू करने से पहले गाड़ी के सभी टायरों को चेक करें
- देखें कि उनमें कट, दरार तो नहीं है, टायर घिस तो नहीं गया है या कोई और कमी तो नहीं है
- साथ ही अगर आप कार से सफर कर रहे हैं, तो स्टेपनी को चेक करना न भूलें
- चेक करें स्टेपनी सही है, उसमें हवा है या नहीं आदि
दशहरा पर गाड़ी लेकर जाने से पहले क्या चीजें चेक करें?
- फोटो : AI Generated
ब्रेक और सभी लाइटें चेक करें
- गाड़ी के ब्रेक सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, यह देखना बेहद जरूरी है
- अगर ब्रेक लगाने पर असामान्य आवाज आती है या ब्रेक कमजोर महसूस होते हैं, तो सफर पर निकलने से पहले मैकेनिक से चेक करवाएं
- इसके अलावा हेडलाइट, टेललाइट, इंडिकेटर और ब्रेक लाइट भी चेक करें
- त्योहार के दौरान शाम और रात में यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए लाइटों का सही तरीके से काम करना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा पर गाड़ी लेकर जाने से पहले क्या चीजें चेक करें?
- फोटो : Freepik
इंजन ऑयल और कूलेंट का का लेवल चेक करें
- कार से लंबा सफर करने से पहले इंजन ऑयल का लेवल चेक करना न भूलें
- अगर ऑयल कम है, तो मेकैनिक के पास जाएं और ऑयल डलवाएं
- कूलेंट का लेवलन भी चेक कर सकते हैं, क्योंकि यह इंजन का तापमान कंट्रोल रखने में मदद करता है
- ध्यान रखें कि इंजन गर्म होने पर रेडिएटर का ढक्कन न खोलें, क्योंकि गर्म कूलेंट बाहर निकलने से गंभीर चोट लग सकती है
विज्ञापन
दशहरा पर गाड़ी लेकर जाने से पहले क्या चीजें चेक करें?
- फोटो : AI Generated
पेट्रोल, डीजल और बैटरी चेक करें
- घर से निकलने से पहले सुनिश्चित करें कि गाड़ी में पर्याप्त ईंधन है
- त्योहार के दौरान ट्रैफिक या रास्ता बदलने की स्थिति में सफर लंबा हो सकता है
- अगर कार स्टार्ट होने में परेशानी कर रही है या लाइटें कमजोर जल रही हैं, तो बैटरी चेक करें
- इलेक्ट्रिक कार से जा रहे हैं, तो बैटरी चार्ज करने के साथ रास्ते में उपलब्ध चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी भी रखें