फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: ईयरबड्स या वायर वाली ईयरफोन? जानें किन्हें इस्तेमाल करना चाहिए और किन्हें नहीं

Thu, 24 Sep 2026 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Sep 2026 05:12 PM IST
सार
Register For Event

Earbuds vs Wired Earphones: ईयरबड्स और वायर वाले इयरफोन दोनों का इस्तेमाल सावधानी से किया जाए तो जोखिम कम किया जा सकता है। सबसे जरूरी है कि वॉल्यूम 60 प्रतिशत से नीचे रखा जाए और लंबे समय तक लगातार तेज आवाज न सुनी जाए।

विज्ञापन
Earbuds or Wired Earphones: Which One Should You Use
वायर वाले ईयरफोन और ईयरबड्स में से कौन बेहतर हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में मोबाइल पर गाने सुनने, वीडियो देखने और कॉल करने के लिए ईयरबड्स और वायर वाले इयरफोन दोनों का इस्तेमाल खूब होता है। लोग मोबाइल के स्पीकर पर कम ही चीजों को सुनते हैं।



लोग ईयरबड्स या वायर वाले ईयरफोन लगा लेते हैं और फिर घंटों इन्हें लगाकर रखते हैं और गाने सुनते हैं या फिल्म देखते हैं आदि। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि कानों के लिए ईयरबड्स बेहतर हैं या वायर वाले इयरफोन? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे जान सकते हैं ईयरबड्स या वायर वाले ईयरफोन में से इस्तेमाल के लिए कौन बेहतर हो सकते हैं...

Earbuds or Wired Earphones: Which One Should You Use
वायर वाले ईयरफोन और ईयरबड्स में से कौन बेहतर हैं? - फोटो : AI जनरेटेड

ईयरबड्स कब नुकसान पहुंचा सकते हैं?

  • ईयरबड्स को कान के काफी पास इस्तेमाल किया जाता है
  • अगर इन्हें बहुत तेज आवाज में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए, तो कानों पर दबाव बढ़ सकता है
  • अधिक आवाज होने पर सुरक्षित सुनने का समय और कम हो जाता है
  • इसलिए ईयरबड्स इस्तेमाल करने वाले लोगों को खासतौर पर वॉल्यूम पर ध्यान देना चाहिए
Earbuds or Wired Earphones: Which One Should You Use
वायर वाले ईयरफोन और ईयरबड्स में से कौन बेहतर हैं? - फोटो : Freepik.com

वायर वाले इयरफोन भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं

  • कई लोगों को लगता है कि वायर वाले इयरफोन ईयरबड्स से ज्यादा सुरक्षित होते हैं
  • पर ऐसा कोई सामान्य नियम नहीं है
  • अगर वायर वाले इयरफोन से भी तेज आवाज में लगातार संगीत सुना जा रहा है, तो कानों को नुकसान का जोखिम बना रहता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Earbuds or Wired Earphones: Which One Should You Use
वायर वाले ईयरफोन और ईयरबड्स में से कौन बेहतर हैं? - फोटो : Freepik.com

तेज आवाज से नुकसान

  • दरअसल, सुनने की क्षमता पर असर सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि डिवाइस वायर वाला है या वायरलेस
  • सबसे ज्यादा मायने रखता है कि आवाज कितनी तेज है और आप कितनी देर तक उसे सुन रहे हैं
  • तेज आवाज के लंबे समय तक संपर्क में रहने से सुनने की क्षमता को स्थायी नुकसान हो सकता है
विज्ञापन
Earbuds or Wired Earphones: Which One Should You Use
वायर वाले ईयरफोन और ईयरबड्स में से कौन बेहतर हैं? - फोटो : Freepik.com

वॉल्यूम कितनी रखें?

  • ऑडियो डिवाइस का वॉल्यूम अधिकतम स्तर के 60 प्रतिशत से नीचे रखने की सलाह दी जाती है
  • इसके साथ ही अच्छी फिटिंग वाले और संभव हो तो नॉइज-कैंसिलिंग हेडफोन या इयरफोन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है
  • इसका फायदा यह है कि आसपास का शोर कम होने पर आपको आवाज सुनने के लिए वॉल्यूम बहुत ज्यादा बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed