फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF खाते में जमा पैसे को न लें हल्के में, ये आपको बना सकते हैं करोड़पति; यहां समझें पूरा गणित

Tue, 08 Sep 2026 03:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 08 Sep 2026 03:42 PM IST
सार
Register For Event

पीएफ में जमा रकम पर मिलने वाला ब्याज कंपाउंडिंग के साथ लंबे समय में बड़ा फंड बना सकता है। अगर खाते में 10 लाख रुपये हैं और मौजूदा 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दर लगातार बनी रहती है, तो 30 साल में ये रकम करीब 1.10 करोड़ हो सकती है।

विज्ञापन
EPFO Compounding: How 10 Lakh rupees Can Grow Into 1 Crore check details
PF के पैसों से कैसे करोड़पति बन सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ यानी कर्मचारी भविष्य निधि भविष्य के लिए बचत का एक अहम जरिया है। हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित हिस्सा इसमें जमा होता है और इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है।



पीएफ खाते में जमा इस पैसे पर ईपीएफओ द्वारा सालाना ब्याज भी दिया जाता है। साथ ही लंबे समय तक पैसा खाते में रहने पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस पीएफ के पैसे से करोड़पति बन सकते हैं? चलिए जानते हैं कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

EPFO Compounding: How 10 Lakh rupees Can Grow Into 1 Crore check details
PF के पैसों से कैसे करोड़पति बन सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या हो सकते हैं 1 करोड़ रुपये?

  • मान लीजिए कि अगर आपके पीएफ खाते में पहले से 10 लाख रुपये जमा हैं और इस रकम को निकाला नहीं जाता है
  • तो ऐसे में मौजूदा 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दर के हिसाब से देखें, तो ये पैसे लंबे समय में लगभग 1 करोड़ से ज्यादा हो सकते हैं
EPFO Compounding: How 10 Lakh rupees Can Grow Into 1 Crore check details
PF के पैसों से कैसे करोड़पति बन सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे होंगे 1 करोड़ रुपये?

  • मान लीजिए आपके पीएफ खाते में 10 लाख रुपये जमा हैं
  • इस रकम पर मौजूदा दर के हिसाब से 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है
  • ऐसे में अगर यही ब्याज दर लगातार बनी रहती है और आप अपने पीएफ खाते में जमा इस पैसे को बीच में नहीं निकालते हैं, तो कंपाउंडिंग के कारण पैसा तेजी से बढ़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Compounding: How 10 Lakh rupees Can Grow Into 1 Crore check details
PF के पैसों से कैसे करोड़पति बन सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसे आप ऐसे समझिए कि 10 लाख रुपये लगभग 10 साल में बढ़कर 22 लाख रुपये हो सकते हैं
  • जबकि, 20 साल में यही पैसे लगभघ 48 लाख रुपये तक हो सकते हैं
  • वहीं, थोड़ा और आगे जाएं, तो 25 साल में 74 लाख रुपये और 30 साल में ये पैसे लगभग 1.10 करोड़ रुपये हो सकते हैं
विज्ञापन
EPFO Compounding: How 10 Lakh rupees Can Grow Into 1 Crore check details
PF के पैसों से कैसे करोड़पति बन सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का रखें ध्यान:-

  • हर साल मिलने वाला ब्याज मूल रकम में जुड़ता जाता है
  • इसके बाद अगले साल ब्याज केवल शुरुआती 10 लाख पर नहीं, बल्कि बढ़ी हुई रकम पर मिलता है
  • इसी वजह से लंबी अवधि में फंड की रफ्तार बढ़ जाती है
  • इसमें सबसे अहम योगदान कंपाउंडिंग ब्याज का होता है


नोट:- 1.10 करोड़ रुपये के आंकड़े को मौजूदा 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को पूरे 30 साल तक लगातार बनाए रहने की गणना पर बताया गया है। अगर पीएफ की ब्याज दर बदलती है या पीएफ खाते में जमा पैसे बदलते हैं, तो ये पैसे भी बदल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed