फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E-Challan Scam: गाड़ी का चालान कटा है! ऐसा मैसेज आते ही न करें ये गलती, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mon, 24 Aug 2026 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Aug 2026 10:33 AM IST
सार
Register For Event

Fake E-Challan Scam: फर्जी ई-चालान के नाम पर ठग लोगों को डराकर लिंक पर क्लिक करवाते हैं और फर्जी वेबसाइट के जरिए बैंक डिटेल्स या ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं। चालान की जांच हमेशा सरकारी ई-चालान वेबसाइट पर ही करें।

विज्ञापन
Fake E-Challan Scam One Wrong Click Can Empty Your Bank Account
फेक ई-चालान से रहें सावधान! - फोटो : AI

सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। नियम तोड़ने पर कैमरे या ट्रैफिक पुलिस की मदद से ई-चालान जारी किया जा सकता है और इसकी सूचना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। इसी व्यवस्था का फायदा अब साइबर ठग उठा रहे हैं। लोगों के मोबाइल पर चालान के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर उन्हें डराया जाता है और फिर एक लिंक के जरिए ठगी की कोशिश की जाती है। फेक ई-चालान के नाम पर होने वाली इस ठगी में जालसाज ऐसा माहौल बनाते हैं कि सामने वाला बिना ज्यादा सोचे तुरंत भुगतान कर दे। जल्दबाजी में की गई यही गलती लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।

Fake E-Challan Scam One Wrong Click Can Empty Your Bank Account
फेक ई-चालान से रहें सावधान! - फोटो : Adobe Stock

पहले डराते हैं, फिर भेजते हैं लिंक
ठगों की ओर से भेजे गए मैसेज में दावा किया जाता है कि आपकी गाड़ी का चालान कट गया है। मैसेज में एक लिंक भी दिया जाता है। कई बार लोगों से कहा जाता है कि अगर उन्होंने तुरंत चालान का भुगतान नहीं किया तो उनकी गाड़ी सीज हो सकती है। ऐसा मैसेज देखकर लोग घबरा जाते हैं और बिना यह जांचे कि संदेश असली है या फर्जी, उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं। यही से ठगी का अगला चरण शुरू हो सकता है।

Fake E-Challan Scam One Wrong Click Can Empty Your Bank Account
फेक ई-चालान से रहें सावधान! - फोटो : Adobe Stock

एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्ति को फर्जी वेबसाइट पर पहुंचाया जा सकता है। यह वेबसाइट देखने में असली ई-चालान वेबसाइट जैसी लग सकती है। यहां चालान का भुगतान करने या प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर बैंक से जुड़ी जानकारी या ओटीपी मांगा जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसी फर्जी वेबसाइट पर अपनी बैंक डिटेल्स या ओटीपी डाल देता है तो ठग उसका इस्तेमाल बैंक खाते तक पहुंच बनाने और पैसे निकालने के लिए कर सकते हैं। इसलिए चालान के नाम पर आए किसी भी लिंक को लेकर जल्दबाजी करना भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake E-Challan Scam One Wrong Click Can Empty Your Bank Account
फेक ई-चालान से रहें सावधान! - फोटो : Adobe Stock

असली चालान ऐसे करें चेक
अगर मोबाइल पर ई-चालान का कोई मैसेज आता है तो सबसे पहले उसकी जांच करें। अनजान नंबर से आए संदेश पर तुरंत भरोसा न करें और उसमें दिए गए किसी लिंक पर बिना जांच किए क्लिक न करें। ऐसे संदिग्ध मैसेज को डिलीट करना बेहतर है। ई-चालान की जानकारी हमेशा सरकारी वेबसाइट पर जाकर ही चेक करें। इसके लिए https://echallan.parivahan.gov.in/index/Accused-challan पर जाकर चालान की जानकारी देखी जा सकती है और वहीं से भुगतान किया जा सकता है। याद रखें, कुछ सेकंड की सावधानी आपको बड़ी आर्थिक ठगी से बचा सकती है। इसलिए चालान का मैसेज देखकर घबराने के बजाय पहले उसकी सच्चाई जांचें।

PM Kisan Yojana: क्या रक्षा बंधन पर सरकार जारी कर रही है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? यहां जानें सच

Money Management: सैलरी मिलते ही कर लें ये एक काम, महीने के आखिरी दिनों में नहीं मांगनी पड़ेगी किसी से उधारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed