फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विंटर अलर्ट: सर्दियों में गीजर चालू करने से पहले ये 4 चीजें जरूर कर लें चेक, छोटी सी चूक और हो सकता है हादसा

Thu, 22 Oct 2026 08:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Oct 2026 08:31 AM IST
सार
Register For Event

  • Geyser Safety Tips: सर्दियों में गीजर चलाने से पहले उसमें कुछ सेफ्टी चेक करना जरूरी होता है
  • गीजर चालू करने से पहले उसकी वायरिंग, प्लग, अर्थिंग और पानी के कनेक्शन को चेक करना बेहतर विकल्प हो सकता है
  • गीजर चलाते समय छोटी सी गलती किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती है

विज्ञापन
Geyser Safety Tips: 4 Things to Check Before Using a Geyser in Winter
गीजर चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Geyser Safety Tips In Hindi: सर्दियों में सुबह नहाने के लिए गर्म पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में घरों में गीजर का इस्तेमाल भी ज्यादा होने लगता है। कई लोग महीनों तक बंद रहने के बाद सीधे गीजर चालू कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल न होने के दौरान इसकी वायरिंग, प्लग, पाइप या दूसरे हिस्सों में खराबी आ सकती है।



ऐसे में बिना चेक किए गीजर चलाना जोखिम भरा हो सकता है। खासकर इलेक्ट्रिक गीजर में बिजली और पानी दोनों का इस्तेमाल होता है, इसलिए सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं गीजर चालू करने से पहले किन चार बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Geyser Safety Tips: 4 Things to Check Before Using a Geyser in Winter
गीजर चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

गीजर चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें?

बिजली के तार और प्लग को चेक करें

  • अगर आपके घर में इलेक्ट्रिक गीजर लगा है, तो सबसे पहले उसके बिजली के तार, प्लग और स्विच को देखें
  • कहीं तार का इंसुलेशन कटा हुआ तो नहीं है या प्लग के आसपास जलने के निशान तो नहीं हैं
  • स्विच या सॉकेट ढीला होने पर भी खतरा बढ़ सकता है
  • अगर ऐसी कोई दिक्कत दिखे, तो फिर गीजर चालू न करें और किसी इलेक्ट्रिशियन से चेक करवाएं
Geyser Safety Tips: 4 Things to Check Before Using a Geyser in Winter
गीजर चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : AI Generated

अर्थिंग चेक करें

  • गीजर की सही अर्थिंग बिजली के झटके के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
  • इसके अलावा, सही क्षमता का सर्किट ब्रेकर और जरूरी अर्थ लीकेज सुरक्षा उपकरण भी जरूरी है
  • केवल स्विच बंद करना पूरी तरह से सुरक्षा नहीं है बल्कि,अगर अर्थिंग का नहीं पता है, तो इलेक्ट्रिशियन से जरूर चेक करवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Geyser Safety Tips: 4 Things to Check Before Using a Geyser in Winter
गीजर चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : AI

पानी के पाइप और लीकेज देखें

  • गीजर चालू करने से पहले उसके इनलेट और आउटलेट पाइप की जांच करें
  • कहीं से पानी टपक रहा हो, जोड़ ढीले हों या पाइप में दरार दिखाई दे, तो पहले इस दिक्कत को ठीक करवाएं
  • इलेक्ट्रिक गीजर में पानी का रिसाव बिजली के उपकरणों के आसपास जोखिम पैदा कर सकता है
  • टैंक या कनेक्शन में खराबी होने पर उसे नजरअंदाज न करें
विज्ञापन
Geyser Safety Tips: 4 Things to Check Before Using a Geyser in Winter
गीजर चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

पानी की सप्लाई ठीक है या नहीं

  • गीजर को चालू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उसके टैंक में पानी भरा हुआ है
  • स्टोरेज गीजर को खाली टैंक के साथ चालू करने से हीटिंग एलिमेंट को नुकसान पहुंच सकता है
  • अगर गीजर लंबे समय से बंद था या उसकी पानी की सप्लाई काट दी गई थी, तो टैंक भरने दें और उसके बाद ही गीजर ऑन करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed