PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। खेती-किसानी के खर्च के बीच मिलने वाली 2000 रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए काफी फायदेमंद होती है।
{"_id":"6ad96e0144947b6df90abb34","slug":"pm-kisan-24th-installment-when-will-farmers-get-2000-rupees-complete-these-3-tasks-today-2026-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: पीएम किसान योजना की कब आएगी 24वीं किस्त? 2000 रुपये चाहिए तो ये 3 काम आज ही करवा लें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: पीएम किसान योजना की कब आएगी 24वीं किस्त? 2000 रुपये चाहिए तो ये 3 काम आज ही करवा लें किसान
Thu, 22 Oct 2026 07:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:29 AM IST
- PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है
- अगर आपको योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना है तो इसके लिए आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं
- अब तक पीएम किसान योजना की कुल 23 किस्त जारी हो चुकी हैं
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी होते हैं?
ई-केवाईसी का काम जरूर पूरा करें
- पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी का स्टेटस चेक करें
- सरकार ने योजना में पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है
- अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है, तो इसे आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर या नजदीकी सीएससी सेंटर से जरूर करवा लें
- वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन करवा लें
- दूसरा जरूरी काम जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन करवाना है
- जान लें कि पीएम किसान योजना का लाभ पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को ही मिलता है
- इसलिए यह देखना जरूरी है कि आपके भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं
- अगर पोर्टल पर लैंड सीडिंग से जुड़ी जानकारी अधूरी दिखाई दे रही है, तो संबंधित राजस्व विभाग या कृषि कार्यालय से संपर्क करें
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
बैंक खाते और आधार की जानकारी चेक करें
- तीसरा काम अपने बैंक खाते की जानकारी चेक करना है
- पीएम किसान योजना के तहत आने वाले किस्त के पैसे डीबीटी के जरिए बैंक खाते में भेजे जाते हैं
- ऐसे में आधार से जुड़ी बैंकिंग जानकारी या बैंक खाते में कोई दिक्कत होने पर किस्त अटक सकती है
- इसलिए अपने बैंक से संपर्क करके पता करें कि आधार सीडिंग और डीबीटी से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी है या नहीं
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
24वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है?
- पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
- जैसे- पिछली किस्तें जारी हुई और 23वीं किस्त जून में जारी हुई
- इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय इसी महीने यानी अक्तूबर में पूरा हो रहा है
- इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर में ही जारी हो सकती है
- हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है