How To Choose Air Purifier Room Size: सर्दियों और प्रदूषण के मौसम में घर की हवा को सांस लेने योग्य बनाने के लिए एयर प्यूरिफायर एक बेहद जरूरी उपकरण बन गया है। लेकिन बाजार में खरीदारी करते समय ज्यादातर लोग यह समझ नहीं पाते कि उनके कमरे के आकार के हिसाब से कौन सा एयर प्यूरिफायर सबसे सही रहेगा।
अक्सर लोग बिना सोचे-समझे बहुत छोटा या कमरे की जरूरत से काफी बड़ा एयर प्यूरिफायर खरीद लेते हैं, जिससे पैसों की फिजूलखर्ची होती है या हवा ठीक से साफ नहीं हो पाती। एयर प्यूरिफायर की क्षमता को मापने का सबसे वैज्ञानिक और सही तरीका सीएडीआर यानी क्लीन एयर डिलीवरी रेट होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि सही साइज चुनने का गणित क्या है।
2 of 5
क्या होता है एयर प्यूरिफायर में सीएडीआर का मतलब?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है एयर प्यूरिफायर में सीएडीआर का मतलब?
- सीएडीआर का पूरा नाम 'क्लीन एयर डिलीवरी रेट' है। यह रेटिंग आपको बताती है कि एयर प्यूरिफायर एक घंटे के भीतर कमरे में से धुआं, धूल और परागकणों को कितनी तेजी से साफ करके स्वच्छ हवा बाहर फेंक सकता है।
- सीएडीआर जितना अधिक होगा, प्यूरिफायर उतना ही असरदार माना जाता है।
3 of 5
कमरे के साइज के हिसाब से सीएडीआर की गणना कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
कमरे के साइज के हिसाब से सीएडीआर की गणना कैसे करें?
- अपने कमरे का क्षेत्रफल (स्क्वायर फीट) निकालें और उसे 1.5 से गुणा कर दें।
- उदाहरण के लिए, अगर आपका कमरा 200 स्क्वायर फीट का है, तो आपको कम से कम 300 सीएडीआर रेटिंग वाला एयर प्यूरिफायर चुनना चाहिए। यह आसान फॉर्मूला आपके लिए हमेशा काम करेगा।
4 of 5
क्या छोटे कमरे में बड़ा एयर प्यूरिफायर लगाना चाहिए?
- फोटो : AI
क्या छोटे कमरे में बड़ा एयर प्यूरिफायर लगाना नुकसानदायक है?
- छोटे कमरे में बहुत बड़ा प्यूरिफायर लगाने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन यह बिजली की खपत और आपके पैसों का फालतू खर्च बढ़ा देता है।
- वहीं बड़े कमरे में छोटा प्यूरिफायर लगाने से हवा पूरी तरह साफ नहीं हो पाती और फिल्टर जल्दी खराब हो जाता है।
5 of 5
खरीदते समय सीएडीआर के अलावा क्या देखें?
- फोटो : AI
खरीदते समय सीएडीआर के अलावा क्या देखें?
- सीएडीआर के साथ-साथ प्यूरिफायर में ट्रू हेपा फिल्टर का होना बेहद जरूरी है।
- इसके अलावा मशीन का शोर, फिल्टर बदलने का खर्च और बिजली की खपत को ध्यान में रखकर ही अपने घर के लिए सही मॉडल का चुनाव करें।