High Security Registration Plate Online Booking: अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट टूट गई है, धुंधली हो गई है या पुराना मॉडल है, तो उसे तुरंत बदलना बेहद जरूरी है। देश भर में सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना वैध एचएसआरपी प्लेट के सड़क पर गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस भारी चालान काट सकती है।
अच्छी बात यह है कि अब आपको आरटीओ या किसी दुकान के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप आधिकारिक पोर्टल के जरिए घर बैठे ऑनलाइन ही नई नंबर प्लेट ऑर्डर कर सकते हैं। आइए जानते हैं बुकिंग की पूरी प्रक्रिया।
2 of 5
पोर्टल पर दर्ज करें वाहन की जानकारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
पोर्टल पर दर्ज करें वाहन की जानकारी
- ऑनलाइन बुकिंग के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (bookmyhsrp.com) पर जाएं।
- वहां 'हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विथ कलर स्टीकर' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर के अंतिम 5 अंक और इंजन नंबर के अंतिम 5 अंक सही-सही दर्ज करें।
3 of 5
नंबर प्लेट
- फोटो : Adobe Stock
मालिक का विवरण और डिलीवरी विकल्प चुनें
- अगले चरण में वाहन मालिक का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आरसी के अनुसार बिलिंग एड्रेस भरें। मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
- इसके बाद अपनी सुविधा अनुसार प्लेट लगवाने के लिए 'डीसर्स अप्वाइंटमेट' या 'होम डिलिवरी' का विकल्प चुनें।
- होम डिलीवरी चुनने पर तकनीशियन खुद आपके घर आकर नंबर प्लेट फिट करेगा।
4 of 5
अपॉइंटमेंट स्लॉट और ऑनलाइन शुल्क भुगतान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
अपॉइंटमेंट स्लॉट और ऑनलाइन शुल्क भुगतान
- डिलीवरी विकल्प चुनने के बाद अपनी सुविधानुसार उपलब्ध तारीख और समय का स्लॉट चुनें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) के जरिए करें।
- पेमेंट पूरा होते ही आपकी स्क्रीन पर रसीद और अपॉइंटमेंट लेटर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
- आपको बता दें कि आप 500 से 1000 रुपये के अंदर ही नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।
5 of 5
नंबर प्लेट
- फोटो : Adobe Stock
फिटमेंट के समय रखें इन बातों का ध्यान
- नंबर प्लेट फिट करवाने के समय अपनी गाड़ी की आरसी (RC) की फोटोकॉपी और ऑनलाइन मिली रसीद अपने पास जरूर रखें।
- आप बुक माई एचएसआरपी पोर्टल पर जाकर कभी भी अपने ऑर्डर का करंट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
- किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन पर सुबह 9 से शाम 6 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।