Check Active Sims On ID Online: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल सिम कार्ड हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन इसके साथ ही फर्जी दस्तावेजों पर सिम लेने के फ्रॉड भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपके पहचान पत्र पर कोई दूसरा व्यक्ति अवैध रूप से सिम चला रहा होता है, जिसकी भनक आपको महीनों तक नहीं लगती।
{"_id":"6a71f1a8ea80dfd735023031","slug":"how-to-check-active-mobile-numbers-on-your-identity-proof-and-block-fraudulent-sims-online-2026-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sim Card Rules: आपके आधार कार्ड पर कितने सिम एक्टिव हैं? जानें कैसे घर बैठे ब्लॉक कर सकते हैं नंबर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Sim Card Rules: आपके आधार कार्ड पर कितने सिम एक्टिव हैं? जानें कैसे घर बैठे ब्लॉक कर सकते हैं नंबर
Tue, 04 Aug 2026 07:35 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:35 PM IST
Sanchar Saathi Portal Guide: कई बार ऐसा होता है कि आपके आधार कार्ड पर कितने फर्जी सिम एक्टिव हैं लोगों को नहीं मालूम होता है। मगर आज हम आपको सरकार की एक ऐसी वेबसाइट बताने जा रहे हैं, जहां से आप आसानी से ये चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड पर कितने सिम एक्टिव हैं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी पोर्टल 'TAFCOP' पर जाने की बेहद आसान प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
सरकारी पोर्टल 'TAFCOP' पर जाने की बेहद आसान प्रक्रिया
- अपने नाम पर चल रहे सभी मोबाइल नंबरों की जानकारी हासिल करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर में दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://sancharsaathi.gov.in/) को खोलें।
- इस पोर्टल के होमपेज पर स्क्रॉल करके नीचे आएं और सीटीजन सेंट्रिक सर्विस वाले सेक्शन में जाकर 'Know Mobile Connections in your name' का एक विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आपको आगे की प्रक्रिया शुरू करनी होती है।
मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करना
- वेबसाइट पर दिए गए बॉक्स में अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर 'वैलीडेट कैप्चा' पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके उस नंबर पर एक छह अंकों का वन-टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे दर्ज करके जैसे ही आप लॉगिन करेंगे, आपके सामने आपके पहचान पत्र से जुड़े सभी नंबरों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात या फर्जी नंबरों की पहचान कर उन्हें तुरंत ऑनलाइन रिपोर्ट करना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
अज्ञात या फर्जी नंबरों की पहचान कर उन्हें तुरंत ऑनलाइन रिपोर्ट करना
- लिस्ट सामने आने पर बहुत ध्यान से सभी नंबरों की जांच करें।
- अगर उनमें से कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जो आपका नहीं है या जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो घबराने के बजाय उस नंबर के सामने दिए गए 'Not My Number' या 'Required' के विकल्प को चुनें और अपनी शिकायत दर्ज कर दें।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज होने के बाद सरकार और टेलीकॉम कंपनियों की कार्रवाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
शिकायत दर्ज होने के बाद सरकार और टेलीकॉम कंपनियों की कार्रवाई
- जैसे ही आप किसी फर्जी या अनजान नंबर की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करेंगे, सरकार का सिस्टम और संबंधित टेलीकॉम कंपनी उस नंबर की तुरंत जांच शुरू कर देगी।
- जांच सही पाए जाने पर उस अवैध सिम कार्ड को कुछ ही घंटों के भीतर हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे आप भविष्य में होने वाले किसी भी बड़े साइबर फ्रॉड या कानूनी झंझट से पूरी तरह सुरक्षित बच जाते हैं।