Ayushman Card Eligibility: देश में कई परिवारों के लिए इलाज का खर्च बड़ी चिंता बन जाता है। ऐसे में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना करोड़ों परिवारों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। दरअसल, इस योजना के तहत बनने वाला आयुष्मान कार्ड काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
{"_id":"6ab28c5ae51cd8d48007537d","slug":"how-to-check-your-eligibility-for-ayushman-card-and-benefits-2026-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें: आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो पहले चेक करें पात्रता, ऐसे मिलेगा सालाना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें: आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो पहले चेक करें पात्रता, ऐसे मिलेगा सालाना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
Tue, 22 Sep 2026 07:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:40 PM IST
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। अगर आप भी इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं, तो आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Amar Ujala AI
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें पात्रता?
- आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले अपनी पात्रता की जांच की जा सकती है
- इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा
- वेबसाइट पर आपको ‘Am I Eligible’ का विकल्प दिखाई देगा
- इस पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी
- जानकारी जमा करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?
- अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं
- इसके लिए आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट या योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप का इस्तेमाल किया जा सकता है
- आवेदन के दौरान मांगी गई जानकारी और जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होती है
- जानकारी सही पाए जाने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयुष्मान कार्ड बन जाता है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं कार्ड
- जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होती है, वे ऑफलाइन माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- इसके लिए नजदीकी CSC सेंटर पर जाना होगा
- वहां संबंधित अधिकारी आपकी पात्रता की जांच करते हैं और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है
- इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe stock photos
सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज
- आयुष्मान कार्ड का सबसे बड़ा फायदा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा है
- इस आयुष्मान कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- हर वित्तीय वर्ष में इस लिमिट को रिन्यू कर दिया जाता है
- आप सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं