अगर आपका मोबाइल नंबर बंद होने वाला है, तो इसे सिर्फ सिम बदलने का मामला समझकर नजरअंदाज न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि, अगर यही मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते और यूपीआई से जुड़ा है, तो आगे चलकर कई जरूरी सेवाओं में आपको परेशानी आ सकती है।
{"_id":"6ab2833505debf63c007eefb","slug":"mobile-number-disconnected-know-its-impact-on-upi-and-banking-before-it-s-too-late-2026-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नंबर बंद होने वाला है तो क्या यूपीआई और नेट बैंकिंग भी बंद हो जाएगी? यहां दूर करें कंफ्यूजन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
मोबाइल नंबर बंद होने वाला है तो क्या यूपीआई और नेट बैंकिंग भी बंद हो जाएगी? यहां दूर करें कंफ्यूजन
Tue, 22 Sep 2026 07:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:02 PM IST
बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद होने पर OTP और जरूरी बैंकिंग अलर्ट मिलने में परेशानी हो सकती है। नंबर बंद कराने से पहले बैंक और UPI में नया मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर बदलने पर क्या UPI बंद हो जाएगा?
- फोटो : Amar Ujala AI
मोबाइल नंबर बदलने पर क्या UPI बंद हो जाएगा?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल नंबर बदलने वाले क्या करें?
- सबसे पहले तो ये जान लें कि मोबाइल नंबर बंद होने से यूपीआई और नेट बैंकिंग बंद नहीं होती है
- दरअसल, बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ट्रांजैक्शन से जुड़े मैसेज और अन्य जरूरी अलर्ट भेजता है
- कुछ बैंकिंग सेवाओं में OTP के लिए भी यही नंबर इस्तेमाल होता है
- ऐसे में अगर पुराना नंबर बंद हो गया और नया नंबर बैंक में अपडेट नहीं कराया गया तो जरूरी वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है
मोबाइल नंबर बदलने पर क्या UPI बंद हो जाएगा?
- फोटो : Adobe Stock
UPI पर क्या असर पड़ेगा?
- UPI का इस्तेमाल बैंक खाते और मोबाइल नंबर से जुड़े वेरिफिकेशन पर निर्भर करता है
- इसलिए नंबर बदलने की स्थिति में UPI को लेकर भी सावधानी जरूरी है
- अगर आपने मोबाइल नंबर बदल लिया है
- तो बैंक रिकॉर्ड में नया नंबर अपडेट कराना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल नंबर बदलने पर क्या UPI बंद हो जाएगा?
- फोटो : Adobe Stock
क्या नेट बैंकिंग बंद हो जाएगी?
- ध्यान रखें कि केवल UPI एप में नंबर बदलना पर्याप्त नहीं हो सकता
- बैंक के रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर अपडेट होना भी जरूरी है
- अगर आपके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो जाता है और आप नया मोबाइल नंबर खाते से लिंक नहीं करवाते हैं
- तो आपको नेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है
विज्ञापन
मोबाइल नंबर बदलने पर क्या UPI बंद हो जाएगा?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल नंबर बंद होने से पहले क्या करें?
- सबसे सुरक्षित तरीका है कि पुराना नंबर बंद होने से पहले नया मोबाइल नंबर चालू कर लें
- फिर इस मोबाइल नंबर को अपने यूपीआई और बैंक खाते आदि से लिंक कर लें
- साथ ही आधार नंबर जैसी बाकी जरूरी सर्विस से भी मोबाइल नंबर लिंक करना न भूलें