फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: हर महीने बिल की तारीख याद रखने की जरूरत नहीं, ये सिस्टम बना लेगा आपका काम आसान

Mon, 05 Oct 2026 12:23 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Oct 2026 12:23 PM IST
सार
Register For Event

Monthly Bills and EMIs: हर महीने अलग-अलग बिल और ईएमआई की तारीख याद रखना मुश्किल हो सकता है। एक आसान मास्टर लिस्ट, पहले से रिमाइंडर, चुनिंदा ऑटो-पे और अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखने की आदत से पेमेंट मिस होने का जोखिम कम किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
How to Manage Monthly Bills and EMIs Without Missing Due Dates Know all details here
बार-बार भूल जाते हैं बिल भरना? - फोटो : एआई

हर महीने घर का खर्च संभालते हुए कई तरह के बिल और ईएमआई भरने पड़ते हैं। बिजली, पानी, मोबाइल, इंटरनेट, सोसाइटी मेंटेनेंस से लेकर क्रेडिट कार्ड और लोन की ईएमआई तक, इनकी तारीख भी अलग-अलग होती है। ऐसे में किसी एक पेमेंट की डेडलाइन भूल जाना आम बात है। इसके बाद लेट फीस, अतिरिक्त चार्ज या पेमेंट फेल होने जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में जरूरत है कि हर बिल की तारीख याद रखने के बजाय पेमेंट का एक आसान सिस्टम बना लिया जाए।

How to Manage Monthly Bills and EMIs Without Missing Due Dates Know all details here
बार-बार भूल जाते हैं बिल भरना? - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले बनाएं बिलों की मास्टर लिस्ट
सबसे आसान तरीका है कि महीने के सभी जरूरी बिल और ईएमआई की एक लिस्ट बना लें। इसमें घर का किराया, लोन की ईएमआई, क्रेडिट कार्ड, बिजली-पानी, मोबाइल, इंटरनेट, इंश्योरेंस और जरूरी सब्सक्रिप्शन शामिल कर सकते हैं। हर बिल के सामने उसकी ड्यू डेट और अनुमानित रकम लिख दें। यह लिस्ट मोबाइल के नोट्स, एक्सेल या किसी दूसरी सुविधाजनक जगह पर रखी जा सकती है।

How to Manage Monthly Bills and EMIs Without Missing Due Dates Know all details here
बार-बार भूल जाते हैं बिल भरना?

ड्यू डेट से पहले लगाएं अलर्ट
सिर्फ बिल की आखिरी तारीख का रिमाइंडर लगाने से बेहतर है कि पहले से दो अलर्ट लगाएं। पहला रिमाइंडर करीब एक सप्ताह पहले और दूसरा ड्यू डेट से एक-दो दिन पहले रखें। इससे अकाउंट में पैसे रखने या पेमेंट से जुड़ी किसी परेशानी को समय रहते ठीक करने का मौका मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Manage Monthly Bills and EMIs Without Missing Due Dates Know all details here
बार-बार भूल जाते हैं बिल भरना? - फोटो : अमर उजाला

हर बिल में ऑटो-पे जरूरी नहीं
कुछ तय रकम वाले पेमेंट के लिए ऑटो-पे सुविधा काम की हो सकती है। इससे ड्यू डेट भूलने का खतरा कम होता है। लेकिन हर बिल को ऑटो-पे पर डालना जरूरी नहीं है। जिन बिलों की रकम हर महीने बदलती है, उनका स्टेटमेंट देखकर पेमेंट करना बेहतर हो सकता है। ऑटो-पे चालू होने के बाद भी बैंक अकाउंट और स्टेटमेंट पर नजर जरूर रखें।

विज्ञापन
How to Manage Monthly Bills and EMIs Without Missing Due Dates Know all details here
बार-बार भूल जाते हैं बिल भरना? - फोटो : X

 अकाउंट में रखें थोड़ा अतिरिक्त पैसा
अगर आपने ऑटोमैटिक पेमेंट चालू किया है तो अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखना जरूरी है। सिर्फ बिल की रकम के बराबर पैसा रखने के बजाय थोड़ा अतिरिक्त बैलेंस रखना बेहतर है। इससे अचानक किसी पेमेंट या चार्ज की वजह से पेमेंट फेल होने का जोखिम कम हो सकता है।

हर महीने चेक करें गैर-जरूरी खर्च
कई ऐप और ऑनलाइन सर्विस का सब्सक्रिप्शन अपने-आप रिन्यू होता रहता है। महीने में एक बार इन्हें जरूर देखें। जिस सर्विस का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उसे बंद कर दें। इससे बिना जरूरत खाते से जाने वाला पैसा बचाया जा सकता है।

काम की खबर: आधार बायोमेट्रिक लॉक नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्यों जरूरी है ये सेटिंग

यात्रीगण ध्यान दें: आज से कई रूट की कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed