फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pregnant Women: क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को लिफ्ट इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए? सच जानकर हैरान रह जाएंगे

Thu, 20 Aug 2026 04:42 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Aug 2026 04:42 PM IST
सार
Register For Event

Pregnant Women Using Lift: गर्भवती महिलाओं के लिए लिफ्ट पर कोई सामान्य रोक नहीं है। सामान्य गर्भावस्था में लिफ्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन भीड़, धक्का और गिरने जैसी स्थितियों से बचना जरूरी है। गर्भावस्था में संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी सबसे जरूरी है।

विज्ञापन
Is It Safe for Pregnant Women to Use Elevators Know the Facts and Precautions
प्रेग्नेंसी में लिफ्ट लेना सही या गलत? - फोटो : AI

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत के साथ-साथ बच्चे की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान खानपान से लेकर चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों तक कई बातों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसी बीच सोशल मीडिया और लोगों के बीच यह बात भी सुनने को मिलती है कि गर्भवती महिलाओं को लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या वाकई प्रेगनेंसी में लिफ्ट से सफर करना खतरनाक है? तो आज की इस खबर में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Is It Safe for Pregnant Women to Use Elevators Know the Facts and Precautions
प्रेग्नेंसी में लिफ्ट लेना सही या गलत? - फोटो : AI

 क्या गर्भावस्था में लिफ्ट लेना खतरनाक है
आमतौर पर सामान्य और स्वस्थ गर्भावस्था में लिफ्ट का इस्तेमाल करने से कोई खास नुकसान नहीं होता। ऐसी कोई मेडिकल गाइडलाइन नहीं है, जिसमें हर गर्भवती महिला को लिफ्ट से दूर रहने की सलाह दी गई हो। विशेषज्ञों के मुताबिक, सामान्य गर्भावस्था में रोजमर्रा की गतिविधियां और सुरक्षित शारीरिक गतिविधियां जारी रखी जा सकती हैं। इसलिए सिर्फ प्रेग्नेंसी की वजह से लिफ्ट को खतरनाक मानना सही नहीं है। बल्कि कई बार ऊंची मंजिल तक पहुंचने के लिए बार-बार सीढ़ियां चढ़ना थकान और असहजता बढ़ा सकता है।

Is It Safe for Pregnant Women to Use Elevators Know the Facts and Precautions
प्रेग्नेंसी में लिफ्ट लेना सही या गलत? - फोटो : AI

फिर लिफ्ट को लेकर सावधानी क्यों?
गर्भावस्था बढ़ने के साथ शरीर का वजन और संतुलन बदलता है। पेट का आकार बढ़ने से शरीर का गुरुत्व केंद्र आगे की तरफ खिसक सकता है और संतुलन बिगड़ने की संभावना बढ़ सकती है। गर्भावस्था में शरीर के इन बदलावों के कारण महिलाओं में गिरने का जोखिम बढ़ सकता है। लिफ्ट में अचानक झटका लगना, भीड़ में धक्का लगना या लंबे समय तक खड़े रहने जैसी स्थितियां असहज महसूस करा सकती हैं। इसलिए लिफ्ट में चढ़ते समय जल्दबाजी करने के बजाय आराम से अंदर जाना और किसी सहारे के पास खड़ा होना बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is It Safe for Pregnant Women to Use Elevators Know the Facts and Precautions
प्रेग्नेंसी में लिफ्ट लेना सही या गलत? - फोटो : Freepik.com

किन महिलाओं को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?
अगर गर्भावस्था सामान्य नहीं है या डॉक्टर ने किसी खास चीजों से बचने की सलाह दी है तो उसी सलाह को प्राथमिकता देनी चाहिए। जिन महिलाओं को चक्कर, कमजोरी, पेट में दर्द, ब्लीडिंग या दूसरे गर्भावस्था संबंधी लक्षण हो रहे हैं, उन्हें खुद से कोई फैसला लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसी तरह अगर गर्भावस्था के दौरान चलने-फिरने को लेकर डॉक्टर ने विशेष सावधानी बताई है, तो लिफ्ट और सीढ़ियों दोनों के इस्तेमाल के बारे में डॉक्टर की सलाह मानना बेहतर है।

विज्ञापन
Is It Safe for Pregnant Women to Use Elevators Know the Facts and Precautions
प्रेग्नेंसी में लिफ्ट लेना सही या गलत? - फोटो : adobestock

लिफ्ट में इन बातों का रखें ध्यान
लिफ्ट में चढ़ते समय जल्दबाजी न करें। भीड़ ज्यादा हो तो अगली लिफ्ट का इंतजार करना बेहतर है। अचानक धक्का लगने या गिरने से बचने के लिए अंदर खड़े होने की सुरक्षित जगह चुनें। अगर लिफ्ट में चक्कर या घबराहट महसूस हो तो तुरंत किसी व्यक्ति को बताएं। कुल मिलाकर सामान्य गर्भावस्था में लिफ्ट का इस्तेमाल अपने आप में नुकसानदायक नहीं है। असली सावधानी गिरने, चोट लगने और असहज स्थिति से बचने की है। गर्भावस्था में हर महिला की स्थिति अलग हो सकती है। इसलिए किसी विशेष मेडिकल समस्या या डॉक्टर की सलाह होने पर उसी के अनुसार लिफ्ट और सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए।

Trendy Clogs: स्टाइलिश क्रॉक्स कहीं सेहत के लिए तो नहीं बन रहे खतरा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

LPG Gas Cylinder: अपनाएं ये 4 अच्छी आदतें, लंबा चल सकता है LPG गैस सिलिंडर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed