फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Are Your Trendy Clogs Safe Potential Health Risks of Foam Footwear You Should Know

Trendy Clogs: स्टाइलिश क्रॉक्स कहीं सेहत के लिए तो नहीं बन रहे खतरा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Thu, 20 Aug 2026 04:23 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Aug 2026 04:23 PM IST
सार
Register For Event

Trendy Clogs Safe: क्लॉग फुटवियर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, लेकिन कुछ फोम आधारित क्लॉग में प्लास्टिसाइजर, डाई, अन्य केमिकल्स और लेड-कैडमियम जैसे हैवी मेटल्स पाए जाने की बात सामने आई है। विशेषज्ञ के मुताबिक, पैरों में मौजूद 2.5 लाख से अधिक स्वेट ग्लैंड्स के कारण कुछ पदार्थ शरीर में अवशोषित हो सकते हैं। इसलिए क्लॉग खरीदते समय मटेरियल की जांच करें और संभव हो तो वीगन लेदर या कॉर्क जैसे विकल्प चुनें।
 

विज्ञापन
Are Your Trendy Clogs Safe Potential Health Risks of Foam Footwear You Should Know
रोज पहनते हैं क्लॉग तो हो जाएं सावधान! - फोटो : AI

विस्तार

आजकल फैशन के साथ फुटवियर के ट्रेंड भी तेजी से बदल रहे हैं। आरामदायक और स्टाइलिश दिखने वाले क्लॉग इन दिनों बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बने हुए हैं। सेलिब्रिटी और इंफ्लुएंसर्स भी इन्हें पहनते नजर आते हैं। हालांकि, रोजाना लंबे समय तक क्लॉग पहनने वालों को इनके मटेरियल पर भी ध्यान देना चाहिए। कुछ फोम आधारित फुटवियर में ऐसे केमिकल्स और हैवी मेटल्स पाए जाने की बात सामने आई है, जो सेहत के लिए चिंता का विषय हो सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस फुटवियर के क्या नुकसान है।

विज्ञापन

Are Your Trendy Clogs Safe Potential Health Risks of Foam Footwear You Should Know
रोज पहनते हैं क्लॉग तो हो जाएं सावधान! - फोटो : AI

इन चीजों से तैयार किए जाते हैं क्लॉग
क्लॉग आमतौर पर प्लास्टिक आधारित मटेरियल से तैयार किए जाते हैं। इन्हें बनाने के दौरान एडिटिव्स, प्लास्टिसाइजर, डाई और दूसरे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से कुछ पदार्थ हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं। बच्चों के मामले में इसे लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई जाती है। वैज्ञानिक अध्ययनों में कई फोम आधारित जूतों में लेड और कैडमियम जैसे हैवी मेटल्स की मौजूदगी भी पाई गई है। यही वजह है कि लंबे समय तक या रोजाना ऐसे फुटवियर पहनने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Are Your Trendy Clogs Safe Potential Health Risks of Foam Footwear You Should Know
रोज पहनते हैं क्लॉग तो हो जाएं सावधान! - फोटो : AI

पैरों से शरीर तक पहुंच सकते हैं केमिकल्स
हमारे पैरों में 2,50,000 से अधिक पसीने वाली ग्रंथियां होती हैं। पैरों की त्वचा पोरस होने के कारण कुछ पदार्थों के अवशोषित होने की क्षमता रखती है। खासकर नंगे पैर फुटवियर पहनने की स्थिति में यह बात महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में फोम वाले जूतों में मौजूद संभावित हानिकारक केमिकल्स और हैवी मेटल्स शरीर में पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

Are Your Trendy Clogs Safe Potential Health Risks of Foam Footwear You Should Know
रोज पहनते हैं क्लॉग तो हो जाएं सावधान! - फोटो : AI

तुरंत पहनना करे बंद
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर क्लॉग को तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दिया जाए। फुटवियर खरीदते समय उसके मटेरियल की जानकारी लेना ज्यादा जरूरी है। बेहतर विकल्प के तौर पर वीगन लेदर या कॉर्क जैसे नेचुरल मटेरियल से बने क्लॉग चुने जा सकते हैं। ये विकल्प सांस लेने योग्य और सपोर्टिव होने के साथ हानिकारक रसायनों से मुक्त माने जाते हैं। इसलिए सिर्फ डिजाइन और कंफर्ट देखकर क्लॉग खरीदने के बजाय उसके मटेरियल पर भी ध्यान दें। खासकर बच्चों के लिए फुटवियर चुनते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहतर है।

LPG Gas Cylinder: अपनाएं ये 4 अच्छी आदतें, लंबा चल सकता है LPG गैस सिलिंडर

Salary Hike: सैलरी नहीं बढ़ रही तो नौकरी छोड़ने की जरूरत नहीं, पहले आजमा लें ये 4 तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed