फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त कब तक आएगी? जानें स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

Sun, 27 Sep 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 27 Sep 2026 07:47 PM IST
सार
Register For Event

Ladli Behna Yojana 41st Installment Date: लाड़ली बहना योजना की अब तक 40 किस्तें जारी हो चुकी हैं जिसके बाद अब लाभार्थी 41वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि इस योजना की अगली किस्त कब तक जारी हो सकती है।

विज्ञापन
Ladli Behna Yojana 41st Installment Date: Check Status and Rules in hindi
लाड़ली बहना योजना 41वीं किस्त - फोटो : AI

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन का एक बड़ा जरिया बन चुकी है। इस योजना के तहत सरकार हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर करती है। इसी कड़ी में अब तक 40 किस्तें जारी हो चुकी है, ऐसे में अब लाभार्थी 41वीं किस्त आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।



आमतौर पर सरकार हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच किस्त जारी करती है। हालांकि, किस्त मिलने में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए समय रहते अपना खाता और स्टेटस चेक कर लेना बेहद जरूरी है।

Ladli Behna Yojana 41st Installment Date: Check Status and Rules in hindi
कब तक आ सकती है 41वीं किस्त की राशि? - फोटो : AdobeStock

कब तक आ सकती है 41वीं किस्त की राशि?

  • राज्य सरकार के तय शेड्यूल के अनुसार योजना की 41वीं किस्त अगले महीने की 10 से 12 तारीख के बीच जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
  • त्यौहारों या विशेष अवसरों पर सरकार यह राशि निर्धारित तारीख से पहले भी ट्रांसफर कर देती है।
  • आधिकारिक घोषणा होते ही सीधे डीबीटी के जरिए महिलाओं के खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे।
Ladli Behna Yojana 41st Installment Date: Check Status and Rules in hindi
किस्त अटकने से बचने के लिए तुरंत करें ये काम - फोटो : AdobeStock

किस्त अटकने से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

  • कई बार तकनीकी कमियों के कारण बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता है।
  • इससे बचने के लिए यह सुनिश्चित कर लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो और डीबीटी ऑप्शन एक्टिव रहे।
  • इसके अलावा, समग्र पोर्टल पर आपकी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया भी पूरी होनी चाहिए, वरना आपकी किस्त रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ladli Behna Yojana 41st Installment Date: Check Status and Rules in hindi
आधिकारिक पोर्टल पर स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : AdobeStock

आधिकारिक पोर्टल पर स्टेटस चेक करने का तरीका

  • अगर आप अपनी किस्त का स्टेटस देखना चाहती हैं, तो सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibehna.mp.gov.in) पर जाएं। 
  • वहां होमपेज पर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करें और मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन करके अपना स्टेट्स देखें।
  • स्टेटस के जरिए आप यह चेक कर सकती हैं कि कहीं आपकी अगली किस्त रुक तो नहीं रही है।
  • अगर स्टेटस में सब कुछ सही दिख रहा है तो बेफिक्र रहें, जब भी किस्त जारी होगी, पैसे सीधे आपके खाते में आ जाएंगे।
विज्ञापन
Ladli Behna Yojana 41st Installment Date: Check Status and Rules in hindi
समस्या होने पर कहां और कैसे करें शिकायत? - फोटो : AdobeStock

समस्या होने पर कहां और कैसे करें शिकायत?

  • अगर तारीख घोषित होने के बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं, तो आप तुरंत योजना के हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क कर सकती हैं।
  • इसके अलावा, आप अपनी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकती हैं।
  • वे आपकी समस्या का समाधान करके अटकी हुई किस्त दिलवाने में मदद करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed