{"_id":"6a8575d9935c6ec0a305a8bd","slug":"lpg-gas-connection-know-how-to-transfer-name-and-required-documents-2026-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Gas Connection: गैस कनेक्शन में नाम कैसे ट्रांसफर करें? यहां जानें इससे जुड़े जरूरी नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Gas Connection: गैस कनेक्शन में नाम कैसे ट्रांसफर करें? यहां जानें इससे जुड़े जरूरी नियम
Change Name in LPG Connection: कई बार लोगों को गैस कनेक्शन पर नाम ट्रांसफर कराने की जरूरत होती है, मगर जानकारी के आभाव वो नहीं करवा पाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अगर किसी गैस कनेक्शन दूसरे के नाम पर करवाना है तो कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी कनेक्शन नाम ट्रांसफर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
LPG Connection Name Transfer: एलपीजी गैस कनेक्शन आज हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है। कई बार परिवार में किसी सदस्य की शादी होने, स्थानांतरित होने या घर के मुखिया के निधन के बाद गैस कनेक्शन में नाम बदलने की आवश्यकता पड़ती है।
बहुत से लोग नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया को काफी कठिन मान लेते हैं, लेकिन सही जानकारी और नियमों का पालन करके इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है। चाहे आपका कनेक्शन एचपी, इंडेन या भारत गैस का हो, आप कुछ जरूरी कागजात जमा करके अपने नाम पर गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवा सकते हैं।
2 of 5
परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर
- फोटो : Adobe Stock
परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर
अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य (जैसे पति-पत्नी, बेटा या बेटी) के नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक पहचान पत्र और पते के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
इसके साथ ही आपको गैस एजेंसी में एक घोषणा पत्र भरकर जमा करना होगा, जिसमें कनेक्शन ट्रांसफर करने की वजह स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।
3 of 5
घर के मुखिया के निधन पर ट्रांसफर के नियम
- फोटो : Adobe Stock
मुखिया के निधन पर ट्रांसफर
अगर परिवार में जिसके नाम पर गैस कनेक्शन था, उनका निधन हो गया है, तो उनके कानूनी वारिस के नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर किया जा सकता है।
इसके लिए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, राशन कार्ड और नए सिरे से भरा हुआ केवाईसी फॉर्म गैस एजेंसी में जमा करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शादी के बाद नाम में बदलाव
- फोटो : Adobe stock
शादी के बाद नाम में बदलाव
शादी के बाद अगर कोई महिला अपने गैस कनेक्शन में नया सरनेम या पति का नाम जोड़ना चाहती है, तो इसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट या राजपत्र की कॉपी देनी होती है।
इसके साथ ही नया आधार कार्ड या अपडेटेड पहचान पत्र जमा करके गैस एजेंसी से नाम में सुधार करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
आवश्यक दस्तावेज और केवाईसी प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
आवश्यक दस्तावेज और केवाईसी प्रक्रिया
नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया के लिए आवेदक का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (सब्सिडी के लिए) और नया केवाईसी फॉर्म जमा करना पड़ता है।
गैस एजेंसी आपके सभी कागजातों की जांच करने के बाद पुराने सब्सक्राइबर वाउचर को कैसिंल करके आपके नाम नया वाउचर जारी कर देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।