फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें जरूरी है: मोबाइल अचानक गर्म होने लगे तो नजरअंदाज न करें, ये 4 सेटिंग्स तुरंत चेक करें

Thu, 10 Sep 2026 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Sep 2026 04:22 PM IST
सार
Register For Event

Mobile Tips: मोबाइल का इस्तेमाल करते समय उसका हल्का गर्म होना सामान्य हो सकता है, लेकिन अचानक ज्यादा गर्म होना नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कुछ सेटिंग्स और बैकग्राउंड में चलने वाली चीजें फोन के प्रोसेसर और बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं।

विज्ञापन
Mobile Overheating Problem Solution: Check These 4 Settings Immediately
मोबाइल हीट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Mobile Overheating Problem Solution: मोबाइल फोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग तक, कई काम मोबाइल फोन से ही हो जाते होते हैं।



वहीं, अगर फोन अचानक जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगे तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर तब, जब फोन इस्तेमाल करते समय बहुत ज्यादा गर्म हो रहा हो या बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी इसका तापमान बढ़ रहा हो। तो चलिए जानते हैं मोबाइल गर्म होने पर में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Mobile Overheating Problem Solution: Check These 4 Settings Immediately
मोबाइल हीट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

अगर आपका मोबाइल फोन अचानक गर्म हो रहा है तो कौन सी सेटिंग्स चेक करें?

बैकग्राउंड एप्स को करें चेक

  • कई एप फोन की स्क्रीन बंद होने के बाद भी बैकग्राउंड में चलती रहती है यानी कुछ न कुछ करती रहती है
  • जैसे- लोकेशन, सिंक्रोनाइजेशन, नोटिफिकेशन या दूसरे काम करती रहती है जिससे मोबाइल का इस्तेमाल होता है
  • ऐसे में मोबाइल फोन की बैटरी या App Battery Usage सेटिंग में जाकर देखें कि कौन सा एप ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहा है
  • जिस एप की जरूरत नहीं है, उसकी बैकग्राउंड में चलने वाली गतिविधियों को सीमित किया जा सकता है
Mobile Overheating Problem Solution: Check These 4 Settings Immediately
मोबाइल हीट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

लोकेशन सेटिंग पर दें ध्यान

  • लोकेशन सर्विस लगातार ऑन रहने पर कुछ एप आपकी लोकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • जरूरत नहीं होने पर सभी एप्स के लिए लोकेशन की अनुमति चालू रखना जरूरी नहीं है
  • फोन की लोकेशन और App Permissions सेटिंग में जाकर देखें कि किन एप्स को लोकेशन एक्सेस मिला हुआ है
  • जिनकी जरूरत नहीं है उनकी लोकेशन बंद की जा सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Overheating Problem Solution: Check These 4 Settings Immediately
मोबाइल हीट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : FREEPIK

स्क्रीन रिफ्रेशन रेट चेक करें

  • कई स्मार्टफोन ज्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन का विकल्प देते हैं
  • ये स्क्रॉलिंग और एनिमेशन को ज्यादा स्मूद बना सकता है, लेकिन इससे कुछ परिस्थितियों में बैटरी की खपत बढ़ सकती है
  • ऐसे में अगर मोबाइल फोन गर्म हो रहा है और बैटरी भी तेजी से कम हो रही है, तो जरूरत के मुताबिक Display या Refresh Rate सेटिंग को कम या Adaptive विकल्प पर रखा जा सकता है
विज्ञापन
Mobile Overheating Problem Solution: Check These 4 Settings Immediately
मोबाइल हीट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

बैटरी और परफॉर्मेंस सेटिंग्स देखें

  • कुछ मोबाइल फोन में Performance Mode, High Performance या इसी तरह के विकल्प दिए जाते हैं
  • ऐसे मोड ज्यादा प्रोसेसिंग पावर उपलब्ध करा सकते हैं और इससे बैटरी की खपत तथा गर्मी बढ़ सकती है
  • अगर इस तरह का मोड बिना जरूरत चालू है तो उसे बंद करके सामान्य या बैलेंस मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed