फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटक गई थी पीएम किसान की पिछली राशि, तो क्या अब खाते में आएगी 24वीं किस्त? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Mon, 14 Sep 2026 09:18 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 14 Sep 2026 09:18 AM IST
सार
Register For Event

PM Kisan Stopped Installment Reason Check: कई बार ऐसा होता है कि अगर किसी किसान भाई का पीएम किसान का पिछला किस्त अटक गया होता है तो उनके मन में ये डर रहता है कि अगली किस्त भी रुक सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Pending Installment Status: How to Ensure Next Installment Release
पीएम किसान किस्त अटकने के कारण - फोटो : AI

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर साल आर्थिक मदद दी जाती है। हालांकि, कई बार कागजी कमियों या तकनीकी वजहों से कई पात्र किसानों की किस्तें बीच में ही अटक जाती हैं। अगर आपकी भी पिछली किस्त किसी कारणवश बैंक खाते में नहीं पहुंच सकी थी, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 



अगर आप सरकार के बनाए सभी नियमों को समय रहते पूरा कर लेते हैं, तो आपकी अगली किस्त नहीं रुकेगी और जब सभी लोगों की किस्त आएगी, तो आपके बैंक खाते में पैसे सफलता-पूर्वक भेज दिए जाएंगे। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

PM Kisan Pending Installment Status: How to Ensure Next Installment Release
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किस्त अटकने के मुख्य 3 कारण कौन से हैं?

  • अगर आपकी पिछली किस्त नहीं आई थी, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके पीछे क्या वजह रही।
  • सामान्य तौर पर किस्त अटकने के तीन मुख्य कारण होते हैं। पहला कारण बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक न होना या डीबीटी सेवा का बंद होना है। 
  • इसके अलावा जमीन का सत्यापन अधूरा रहना और ई-केवाईसी न कराना भी किस्त रुकने की बड़ी वजहें हैं।
PM Kisan Pending Installment Status: How to Ensure Next Installment Release
पोर्टल पर जाकर ऐसे चेक करें रुकने की वजह - फोटो : AdobeStock

पोर्टल पर जाकर ऐसे चेक करें रुकने की वजह

  • अपनी समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले यह जांचें कि आखिर खाते में पैसे क्यों नहीं आए थे।
  • इसके लिए पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं और अपना स्टेटस खोलकर रुकी हुई किस्त का सटीक कारण देखें।
  • पोर्टल पर साफ-साफ दिख जाता है कि आपके आवेदन में किस कागजात या वेरिफिकेशन की कमी रह गई है, जिसे ठीक करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Pending Installment Status: How to Ensure Next Installment Release
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पोर्टल पर स्टेटस में 'Yes' होना है जरूरी

  • अगर आपने अपनी कमियों को ठीक करा लिया है, तो समय-समय पर पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस चेक करते रहें।
  • वहां यह जरूर देखें कि ई-केवाईसी (e-KYC) और लैंड सीडिंग दोनों के आगे 'Yes' लिखा आ रहा है या नहीं।
  • अगर दोनों ही जगहों पर 'Yes' दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी पात्रता पूरी तरह सही हो चुकी है।
विज्ञापन
PM Kisan Pending Installment Status: How to Ensure Next Installment Release
कमियां ठीक होते ही आ जाएगी आपकी अगली किस्त - फोटो : Adobe Stock
कमियां ठीक होते ही आ जाएगी आपकी अगली किस्त
  • जैसे ही आपके स्टेटस में सभी जरूरी वेरिफिकेशन सही हो जाएंगे, आपका खाता फिर से सक्रिय मान लिया जाएगा। 
  • इसके बाद जब भी सरकार की तरफ से सभी लाभार्थियों के लिए अगली किस्त की राशि जारी की जाएगी, तो आपके बैंक खाते में भी अगली किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 
  • इसलिए पोर्टल पर अपनी जानकारी हमेशा अपडेट रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed