फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: सब कुछ सही होने पर भी अटक गई 24वीं किस्त? इस नंबर कॉल करके करें शिकायत

Fri, 30 Oct 2026 02:16 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 30 Oct 2026 02:16 PM IST
सार
Register For Event

  • PM Kisan Complain Kaise Kare Number: पीएम मोदी ने आज यानी 30 अक्तूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी कस्बे से पीएम किसान किसान योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है।
  • करोड़ों लाभार्थी किसानों के खाते में पैसा आ चुके हैं, लेकिन कई किसानों के खाते में सब कुछ सही होने के बाद भी अभी तक पैसे नहीं आए हैं। 
  • आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप इसकी शिकायत कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 24th Installment Not Credited Complain Helpline Number Process All Details
पीएम किसान किस्त न आना - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बहुत महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत हर साल पात्र किसानों को 6000 रुपये की राशि सीधे उनके खाते में दी जाती है। बता दें कि ये पैसे किसानों को 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में जारी किए जाते हैं। आज यानी 30 अक्टूबर को इस योजना की 24वीं किस्त जारी हुई है। हर बार की तरह जब नई किस्त जारी की जाती है, तो कई किसानों के खातों में पैसे आसानी से पहुंच जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि सब कुछ बिल्कुल सही होने के बावजूद कुछ किसानों के खातों में किस्त के पैसे नहीं आ पाते हैं।



ऐसी स्थिति में किसानों को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इसके समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल की व्यवस्था की है। आइए इस लेख में जानते हैं कि अगर आपकी भी किस्त अटक गई है, तो आपको किन नंबरों पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- PM Kisan 24th Installment Live: 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में भेजी गई 24वीं किस्त, क्या आपको मिले 2000?

Trending Videos
PM Kisan Yojana 24th Installment Not Credited Complain Helpline Number Process All Details
हेल्पलाइन नंबर पर कैसे करें संपर्क? - फोटो : AdobeStock

हेल्पलाइन नंबर पर कैसे करें संपर्क?

  • अगर आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आए हैं, तो आप सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर सीधे कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • इसके लिए सरकार ने विशेष रूप से टोल-फ्री नंबर और हेल्पडेस्क नंबर जारी किए हैं, जिन पर फोन करके किसान अपनी समस्या अधिकारियों को बता सकते हैं।


ये भी पढ़ें- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, इन तरीकों से चेक करें कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं

PM Kisan Yojana 24th Installment Not Credited Complain Helpline Number Process All Details
किन नंबरों पर करनी होगी कॉल? - फोटो : AdobeStock

किन नंबरों पर करनी होगी कॉल?

  • किसान भाई पीएम किसान योजना के टोल-फ्री नंबर (155261 या 1800-115-526) और आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर (011-24300606) पर संपर्क कर सकते हैं।
  • इन नंबरों पर कॉल करने के बाद, वहां मौजूद अधिकारी आपकी समस्या को ध्यान से सुनते हैं और आपके खाते या दस्तावेजों से जुड़ी तकनीकी दिक्कत की जांच करके तुरंत समाधान करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 24th Installment Not Credited Complain Helpline Number Process All Details
पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें - फोटो : Adobe Stock

पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

  • अगर आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
  • इसके होमपेज पर दिए गए 'फार्मर्स कॉर्नर' में 'हेल्प डेस्क' या 'ग्रीवांस' के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपनी शिकायत ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 24th Installment Not Credited Complain Helpline Number Process All Details
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

शिकायत के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

  • फोन पर कॉल करके या फिर आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करते समय अपने पास कुछ जरूरी दस्तावेज हमेशा तैयार रखें।
  • इनमें आपका आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पीएम किसान योजना से जुड़ा रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर शामिल होना चाहिए, ताकि शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के आसानी से पूरी हो सके।
  • आपकी समस्या को देखने के बाद अगर सब कुछ सही रहा तो अधिकारी आपके पैसे को खाते में भेज सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed