देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कलयाणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।
दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार की एक योजना है। इसे पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये चेक कर लेना चाहिए कि इस योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?
- इस योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है
- इनमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, लोहार, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, ताला बनाने वाले और सुनार शामिल हैं
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके अलावा कुम्हार, मूर्तिकार और पत्थर तराशने वाले, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी-चटाई-ब्रूम बनाने वाले और पारंपरिक गुड़िया एवं खिलौना बनाने वाले भी इसके दायरे में आते हैं
- नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले कारीगर भी योजना से जुड़ सकते हैं
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
- प्रशिक्षण के दौरान जब तक ट्रेनिंग चलती है, तब तक 500 रुपये प्रतिदिन का स्टाइपेंड दिया जाता है
- टूलकिट के लिए 15 हजार रुपये भी लाभार्थियों को दिए जाते हैं
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इस योजना से जुड़ने के बाद आपको कुल 3 लाख रुपये तक का लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
- इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
- फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं